..................... Super 30 now tax free in Rajasthan and UP after Bihar - Hindi Filmibeat

बिहार के बाद यूपी और राजस्थान में सुपर 30 हुई टैक्स फ्री- धमाका कर रही है ऋतिक की फिल्म

सुपरस्टार ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 लगातार कमाल कर रही है तो उनको राज्य सरकारों का भी सहयोग काफी मिल रहा है। हाल ही में खबर आई थी कि फिल्म को बिहार सरकार ने राज्य में टैक्स फ्री कर दिया है। अब इसी नक्शेकदम पर चलते हुए यूपी और राजस्थान सरकार ने भी फिल्म को राज्य में टैक्स फ्री कर दिया है। ऋतिक रोशन की ये फिल्म काफी धमाकेदार कमाई कर रही है और लोग उनको काफी पसंद कर रहे हैं।

गौरतलब है कि ऋतिक रोशन फिल्म "सुपर 30" में एक शिक्षक आंनद कुमार की भूमिका निभा रहे है। फ़िल्म में वे एक गणितज्ञ के किरदार में नज़र आएंगे, जो 30 छात्रों को आईआईटी-जेईई की प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयार करते है।

super 30, hrithik roshan, सुपर 30, ऋतिक रोशन

फिल्म में ऋतिक के साथ मृणाल ठाकुर और ऋतिक के विपक्षी के रूप में पंकज त्रिपाठी भी नज़र आएंगे। ये एक सच्ची कहानी है लेकिन ये आनंद कुमार की बायोपिक नहीं है।

ऋतिक रोशन इस समय फिल्म वार को लेकर भी चर्चा में हैं और इसके टीजर ने तो लोगों को हिलाकर रख दिया है। इस फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ नजर आएंगे और आपको दोनो की दमदार भिड़ंत देखने को मिलने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X