..................... Super 30 New Song Paisa | Hrithik Roshan Paisa Song | Super 30 Songs - Hindi Filmibeat

'सुपर 30' का दूसरा गाना रिलीज- करिश्मा शर्मा पर पैसे लुटाते दिखे ऋतिक रोशन- VIDEO

By Staff

ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' का दूसरा गाना रिलीज कर दिया गया है। इस गाने का टाइटल है -'पैसा'। इस गाने का लिरिक्स दिया है अजय अतुल ने जबकि कंपोज किया है अमिताभ भट्टाचार्य ने। गाने को आवाज दी है विशाल ददलानी ने। करिश्मा शर्मा पर फिल्माया यह गाना आइटम नंबर है, जिसमें ऋतिक, पंकज त्रिपाठी सभी थिरकते नजर आ रहे हैं।

विकास बहल के निर्देशन में बनी यह फिल्म बिहार के गणितज्ञ आनंद कुमार के जीवन से प्रेरित है, जो बिहार में आईआईटी-जेईई के लिए छात्रों को प्रशिक्षित करते हैं। फिल्म 12 जुलाई को रिलीज होने वाली है। फिल्म में ऋतिक टीचर का किरदार निभा रहे हैं।

Super 30

प्रोफेसर आनंद कुमार ने वर्ष 2001 में सुपर-30 की स्थापना की और गरीब बच्चों को आईआईटी की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराते थे। सुपर 30 में कुल 30 बच्चों का सेलेक्शन होता है। ये संस्थान IIT entrance की तैयारी करवाता है।

यहां देंखे गाना-

फिल्म को लेकर सिर्फ ऋतिक ही नहीं, बल्कि आनंद कुमार भी काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि ऋतिक ने फिल्म के लिए बहुत मेहनत की है और मेरी सभी उम्मीदों पर खरे उतरे हैं। देखना दिलचस्प होगा कि आनंद कुमार का सफर दर्शकों को कितना प्रभावित कर पाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X