बिहार में टैक्स फ्री हुई ऋतिक रोशन की सुपर 30- फिल्म ने किया है बड़ा धमाका
सुपरस्टार ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 इस समय थिएटर्स में धमाल मचा रही है और लोगों को फिल्म काफी ज्यादा पसंद आ रही है। अब एक ऐसी खबर आ रही है जो कि फिल्ममेकर्स से लेकर ऋतिक के बिहारी फैंस को काफी ज्यादा खुश करने वाली है। बता दें कि बिहार सरकार ने इस फिल्म को राज्य में पूरी तरह से टैक्स फ्री कर दिया है। इसका मतलब ये है कि सुपर 30 अब सस्ते टिकट लेकर भी लोग आसानी से देख सकते हैं।
इस बात को लेकर आनंद कुमार जिनकार किरदार ऋतिक रोशन ने निभाया है, वो काफी ज्यादा खुश हैं और उन्होने सरकार को धन्यवाद दिया है। गौरतलब है कि ऋतिक रोशन फिल्म "सुपर 30" में एक शिक्षक की भूमिका निभा रहे है।

फ़िल्म में वे एक गणितज्ञ के किरदार में नज़र आएंगे, जो 30 छात्रों को आईआईटी-जेईई की प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयार करते है। फिल्म में ऋतिक के साथ मृणाल ठाकुर और ऋतिक के विपक्षी के रूप में पंकज त्रिपाठी भी नज़र आएंगे।
ये एक सच्ची कहानी है लेकिन ये आनंद कुमार की बायोपिक नहीं है। ऋतिक रोशन इस समय फिल्म वार को लेकर भी चर्चा में हैं और इसके टीजर ने तो लोगों को हिलाकर रख दिया है।


Click it and Unblock the Notifications