सुपर 30 First Review: क्रिटिक्स ने दिए ऋतिक रोशन को पूरे नंबर, सुपरहिट का लगाया ठप्पा

By Staff

ऋतिक रोशन की सुपर 30 शुक्रवार को रिलीज़ हो रही है और फिल्म की स्क्रीनिंग कुछ क्रिटिक्स के लिए की जा चुकी है। जिसने भी फिल्म देखी है वो फिल्म की तारीफें करते नहीं थक रहा है। हालांकि फिल्म के ट्रेलर, टीज़र और पोस्टर को मिला जुला रिस्पॉन्स मिला था लेकिन फिल्म को क्रिटिक्स बेहतरीन पैमानों पर नाप रहे हैं।

जहां कुछ लोगों को ये बेहद ज़रूरी फिल्म लग रही है वहीं बाकियों की मानें तो ऋतिक रोशन की मेहनत सफल हो गई है। गौरतलब है कि फिल्म काफी समय से बन रही है और काफी कंट्रोवर्सी में भी पड़ चुकी है लेकिन आखिरकार रिलीज़ से पहले, फिल्म के बारे में केवल अच्छी बातें सामने आ रही हैं।

गौरतलब है कि सुपर 30 पटना के एक गणितज्ञ आनंद कुमार की कहानी है। आनंद कुमार ने गरीब बच्चों के लिए कोचिंग क्लास शुरू की थी और वो उन बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने लगे थे जो आईआईटी का इम्तिहान पास करना चाहते हैं लेकिन उनके पास कोचिंग करने के पैसे तक नहीं है।

आनंद कुमार का नाम तब चर्चा में आया जब सुपर 30 के ज़्यादातर बच्चे आईआईटी की प्रवेश परीक्षा पास करने लगे। आनंद हर साल 30 बच्चों का चयन करते हैं और उन्हें अपनी सुपर 30 स्कीम के तहत आईआईटी की कोचिंग देते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X