बिपाशा की आत्मा के बाद आयेगी आत्मा-2
नई दिल्ली। बिपाशा बसु की फिल्म 'आत्मा' इस समय सिनेमा घरों को दस्तक दे रही है। 22 मार्च को पर्दे को चीरने के लिये तैयार इस आत्मा के बाद एक और आत्मा जल्द ही आयेगी। इसकी घोषणा निर्देशक सुपर्ण वर्मा ने अभी से कर दी है। फिल्म का नाम होगा आत्मा-2, फिर आत्मा या आत्मा रिटर्न्स।
खैर नाम जो भी हो, लेकिन बिपाशा बसु के करियर के लिये यह फिल्म भी अहम रखती है। ऐसा इसलिये क्योंकि अभी तक सुपर्ण ने यह निर्णय नहीं लिया है कि इस फिल्म में किस अदाकारा को लेंगे। आत्मा-2 के बारे में सुपर्ण ने कहा, "मेरे पास इस सीक्वेल के लिये एकदम नई कहानी है और इसके किरदार भी एकदम अलग। आने वाली आत्मा की स्टोरी बॉलीवुड में एकदम नई स्टोरी होगी। बिपाशा बसु और नवाजुद्दीन सिद्दीकी इसमें मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।"
सुपर्ण ने आगे कहा कि 22 को रिलीज होने वाली आत्मा लव स्टोरी है, जबकि अगली आत्मा जुर्म पर आधारित हॉरर फिल्म होगी। आत्मा मां और बेटी की कहानी है, जिसमें मां हमेशा अपनी बेटी को उसके पिता के भूत से बचाने के लिये संघर्ष करती है। सुपर्ण से जब पूछा गया कि नवाज़ और बिपाशा की जोड़ी लोग पसंद करेंगे या नहीं, तो उन्होंने जवाब दिया, "मैं जब कहानी लिख रहा था, तब बिपाशा मेरे दिमाग में पहले से थी, लेकिन नवाज का अभिनय मैंने फिल्म कहानी में देखा। बस चुन लिया। उम्मीद है जोड़ी भी लोगों को पसंद आयेगी।"
स्क्रिप्ट राइटर से अपना करियर शुरू करने वाले सुपर्ण की पहली फिल्म छल थी, उसके बाद एक खिलाड़ी एक हसीना और अब आत्मा उनकी लेटेस्ट मूवी है।


Click it and Unblock the Notifications












