धर्मेंद्र की तीसरी पीढ़ी भी फ़िल्मी मैदान में !

By Jaya Nigam
धर्मेंद्र की तीसरी पीढ़ी भी फ़िल्मी मैदान में !

अपने बेटों सनी और बॉबी देओल के साथ धर्मेंद्र

हाल ही में अभिनेता धर्मेंद्र ने अपने फ़िल्मी सफ़र के 50 साल पूरे किए. वो जल्द ही अपने दोनों बेटों सनी और बॉबी के साथ फ़िल्म 'यमला पगला दीवाना' में दिखेंगे.

लेकिन इससे भी ज़्यादा दिलचस्प बात ये है कि अब उनकी तीसरी पीढ़ी भी फ़िल्मों में आने की तैयारी कर रही है.

धर्मेंद्र के बड़े बेटे सनी देओल ने अपने पुत्र करण देओल का दाखिला मुंबई में एक ऐक्टिंग स्कूल में कराया, जो एक मशहूर अंतर्राष्ट्रीय ऐक्टिंग स्कूल की शाखा है. भारत में इसकी बागडोर वरिष्ठ निर्माता-निर्देशक राहुल रवैल संभालेंगे, जो 'बेताब', 'डकैत' और 'अर्जुन' जैसी सुपरहिट फ़िल्मों का निर्देशन कर चुके हैं.

सनी देओल ने अपने बेटे का दाखिला एक ऐक्टिंग स्कूल में कराया.

इस बारे में जानकारी देते हुए सनी देओल ने मीडिया को बताया कि, "मुझे राहुल पर पूरा यक़ीन है. मैंने फ़िल्म-मेकिंग की कुछ बारीकियां उन्हीं से सीखीं. मुझे उम्मीद है कि उनके अनुभव का लाभ मेरे बेटे को भी मिलेगा."

जब सनी से पूछा गया कि फ़िल्मी परिवार से आने की वजह से उनके बेटे को फ़ायदा मिलेगा, तो सनी ने कहा, "ऐसा कुछ नहीं है. फ़िल्म इंडस्ट्री में तमाम ऐसे कलाकार हैं जो फ़िल्मी परिवार से नहीं आए हैं, लेकिन वो कामयाब हैं. कई ऐसे अभिनेता हैं जिनके माता-पिता भी फ़िल्मी कलाकार रहे हैं, लेकिन वो ज़्यादा नहीं चल पाए. मेरे कहने का मतलब ये है कि आप अच्छे कलाकार होंगे तभी चलेंगे."

सनी देओल से जब पूछा गया कि वर्तमान पीढ़ी में वो किन कलाकारों को पसंद करते हैं, तो सनी ने कहा कि वो ज़्यादा फ़िल्में नहीं देखते इसलिए इस पर कुछ कह नहीं सकते. हां, सनी ने अपने चचेरे भाई अभय देओल की तारीफ़ करते हुए कहा कि, "अभय उन चंद कलाकारों में से है, जो फ़िल्मों में अभिनय करने आए हैं. मसल्स दिखाने या कमर मटकाने नहीं."

बात धर्मेंद्र, सनी और बॉबी देओल की मुख्य भूमिका वाली 'यमला पगला दीवाना' की करें तो ये अगले साल जनवरी में दर्शकों के सामने होगी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X