यमला पगला दीवाना का सीक्वेल

By Bbc

यमला पगला दीवाना का सीक्वेल
यमला पगला दीवाना का सीक्वेल लाने की तैयारी चल रही है.धर्मेंद्र, सनी और बॉबी की तिकड़ी वाली फ़िल्म यमला पगला दीवाना को दर्शकों ने पसंद किया. अब देओल परिवार की योजना इसका सीक्वेल लाने की है.

मुंबई में फ़िल्म के हिट होने की ख़ुशी में दी गई एक पार्टी में सनी देओल ने कहा, "यमला पगला दीवाना को दर्शकों ने काफ़ी पसंद किया. बस आप देखते जाइए, कैसे हम लोगों का मनोरंजन करते चले जाएंगे. इसके सीक्वेल की शूटिंग कब और कैसे शुरु होगी, ये तो नहीं बता सकता. लेकिन हमारी योजना अगले साल के मध्य तक इसे रिलीज़ करने की है."

सनी के मुताबिक़ फ़िल्म लोगों को काफ़ी पसंद आई. इस वजह से उनकी ज़िम्मेदारी और बढ़ गई है.वो कहते हैं, "लोगों ने फ़िल्म के सभी किरदारों को बेहद पसंद किया. इसलिए हम इसके सीक्वेल की स्क्रिप्ट पर और मन लगाकर काम करेंगे."सनी ने ये भी बताया कि उन्होंने यमला पगला दीवाना की शूटिंग शुरु होने से पहले ही तय कर लिया था कि इसका सीक्वेल लेकर आएंगे.

धर्मेंद्र ने भी कहा कि उन्हें उनके दोनों बेटों के साथ स्क्रीन पर लोगों ने काफ़ी पसंद किया और इसी वजह से वो यमला पगला दीवाना के सीक्वेल को लेकर उत्साहित हैं.सनी देओल चंद्रप्रकाश द्विवेदी की फ़िल्म में काम कर रहे हैं.इसी पार्टी में मौजूद बॉबी देओल ने कहा, "सिर्फ़ हम तीनों की वजह से यमला पगला दीवाना हिट नहीं हुई. इसे लोगों ने इसलिए पसंद किया क्योंकि इसकी कहानी लोगों को पसंद आई. हम इसका सीक्वेल लेकर ज़रूर आएंगे. लेकिन जल्दबाज़ी में कोई काम नहीं करेंगे."

बात सनी देओल की करें तो उन्होंने बताया कि जल्द ही उनकी फ़िल्म मोहल्ला 80 लोगों के सामने होगी. इसका निर्देशन टीवी सीरियल चाणक्य और पिंजर जैसी फ़िल्म बना चुके चंद्रप्रकाश द्विवेदी कर रहे हैं.सनी ने कहा, "चंद्रप्रकाश बेहतरीन निर्देशक हैं. वो इस समय के कई दूसरे निर्देशकों से ज़्यादा प्रतिभाशाली हैं. लेकिन मीडिया में उनके बारे में ज़्यादा बातें नहीं होतीं."इस फ़िल्म के लिए सनी देओल ने नया लुक अपनाया है. इसमें वो लुंगी पहने और मूंछों के साथ नज़र आएंगे.

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X