अब तो हिट हो गयीं तो पॉर्न क्यों करेंगी सन्नी

यही नहीं सन्नी ने तो बॉलीवुड फिल्मों में भी न्यूड सीन्स, या फिर ज्यादा कामोत्तेजक सीन्स करने से भी मना कर दिया है। उन्होंने रागिनी एमएमएस 2 के दौरान एकता कपूर को भी कुछ सीन्स के लिए मना कर दिया था ये कहकर कि वो कुछ ज्यादा ही पॉर्न टाइप्स हैं। लेकिन जरा सन्नी को ये भी बता दिया जाए कि आजकल तो आम बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ये सब कर रही हैं क्योंकि कई बार फिल्म की कहानी की मांग भी होती है और दर्शकों को सिनेमाहॉल तक खींच लाने के लिए या तो बॉलीवुड के सुपरस्टार्स की जरुरत होती है या फिर इस तरह के हॉट सीन्स की। ऐसे में सन्नी का ये सुधरने की डिमांड करना वाकई उनके करियर के लिए थोड़ा खतरनाक हो सकता है।
सन्नी ही नहीं बल्कि कई और बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने अपने करियर की शुरुआत में जमकर किसिंग सीन्स, इंटिमेट सीन्स वगैरह दिये लेकिन बाद में उन लोगों ने इस तरह के सीन्स करने से मना कर दिया। इन एक्ट्रेसेस में जूही चावला, माधुरी दीक्षित, श्रीदेवी, काजोल आदि शामिल हैं। जिन्होंने बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने के लिए शुरु में तो वो सबकुछ किया जिसकी डिमांड दर्शको को होती है और बाद में ऐसे सीन्स करने से मना कर दिया।
तो देखते हैं पॉर्न से मुंह मोड़ने के साथ ही बॉलीवुड में भी अपने लिए हदें बना रहीं सन्नी का करियर कितनी ऊंचाई पर पहुंच पाता है।


Click it and Unblock the Notifications