रिलीज़ से 3 दिन पहले, ''जय मम्मी दी'' का नया रोमांचक पोस्टर हुआ रिलीज़!

By Staff

फिल्म अब अपनी रिलीज़ से चंद दिनों की दूरी पर है और ऐसे में 'जय मम्मी दी' की टीम प्रचार में व्यस्त है। जहां फिल्म की मेनलीड जोड़ी सनी सिंह और सोनाली सैगल शहरों में अपनी फिल्म का प्रचार कर रही है। वहीं, मेकर्स ने फिल्म से एक नया पोस्टर रिलीज किया है। पोस्टर में सनी सिंह और सोनाली सैगल प्यार में डूबे दिखाई रहे हैं और दोनों की मम्मी उन पर जासूसी करते हुए नज़र आ रही है जिसने दर्शकों को अधिक उत्साहित कर दिया है।

सनी और सोनाली के बीच की केमिस्ट्री ऑन स्क्रीन के साथ-साथ ऑफ-स्क्रीन भी दिखाई देती है और उसी की गवाही 'जय मम्मी दी' का हालिया पोस्टर है।

 Jai Mummy Di

जय मम्मी दी के निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा :,"Dil Khol Ke Pyaar Karein, Darwaje Khol Ke Nahi. #JaiMummyDi releasing this Friday in cinemas near you! "

यह आगामी मॉम-कॉम सनी और सोनाली के बीच रोमांस की चुटकी के साथ हँसी से भरपूर होने वाली है। साथ ही, पूनम ढिल्लन और सुप्रिया पाठक के बीच की खट्टी- मीठी केमिस्ट्री भी बेहद प्रॉमिसिंग नज़र आ रही है।

फ़िल्म के मज़ेदार ट्रेलर पर शानदार प्रतिक्रिया के बाद, जय मम्मी दी के गाने भी दर्शकों के बीच पॉपुलर हो रहे हैं। "जय मम्मी दी" नवजोत गुलाटी द्वारा लिखित और निर्देशित है। टी-सीरीज़ के भूषण कुमार और कृष्ण कुमार और लव फिल्म्स के लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा निर्मित, यह फ़िल्म 17 जनवरी 2020 में रिलीज के लिए तैयार है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X