Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Cast Fees: तीन साल बाद वरुण की वापसी पर मिल रही कितनी फीस, जान्हवी तो वसूल...

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Cast Fees: करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस एक बार फिर दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए तैयार है। इस बार फिल्म है- "सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी", जिसमें वरुण धवन और जान्हवी कपूर लीड रोल में नजर आएंगे। इनके साथ रोहित सराफ और सान्या मल्होत्रा भी अहम रोल में दिखाई देंगे।
फिल्म का ट्रेलर और गाने रिलीज होने के बाद से ही फैंस में इसका जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। खासकर वरुण और जान्हवी की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म का म्यूजिक भी लोगों को पसंद आ रहा है, जिससे फैंस के बीच फिल्म के लिए एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। 'धड़क 2' और 'होमबाउंड' जैसी फिल्मों को उम्मीद के मुताबिक रिस्पॉन्स नहीं मिला था, ऐसे में धर्मा प्रोडक्शंस को इस फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर मजबूत वापसी की उम्मीद है।
कब रिलीज होगी फिल्म? क्या है कहानी?
यह फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी है, जिसे शशांक खेतान ने डायरेक्ट किया है। कहानी सनी (वरुण धवन) और तुलसी (जाह्नवी कपूर) के इर्द-गिर्द घूमती है। दोनों अपने-अपने एक्स से धोखा खा चुके हैं- सनी की जिंदगी में अनन्या (सान्या मल्होत्रा) है, जबकि तुलसी की जिंदगी में विक्रम (रोहित सराफ)।
जब अनन्या सनी के शादी के प्रपोजल को ठुकराकर अपने करियर को चुनती है और फिर विक्रम से सगाई कर लेती है, तो सनी और तुलसी मिलकर एक प्लान बनाते हैं। दोनों नकली कपल बनकर अपने एक्स-पार्टनर्स की शादी बिगाड़ने की कोशिश करते हैं। लेकिन जैसे-जैसे ड्रामा और कॉमिक सिचुएशंस बढ़ते हैं, नकली रोमांस असली एहसास में बदलने लगता है। यही ट्विस्ट फिल्म को और मजेदार बनाता है।
फिल्म में मनीष पॉल वेडिंग प्लानर "कुक्कू" के रोल में नजर आएंगे, जबकि अक्षय ओबेरॉय भी एक अहम रोल निभा रहे हैं।
{video1}x
किसने ली कितनी फीस?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म के सबसे ज्यादा फीस पाने वाले स्टार वरुण धवन हैं। उन्होंने फिल्म में "सनी" का रोल निभाने के लिए करीब 15 करोड़ रुपये लिए हैं।
जाह्नवी कपूर को उनके रोल के लिए लगभग 5 करोड़ रुपये मिले हैं। वहीं, रोहित सराफ और सान्या मल्होत्रा को करीब 1-1 करोड़ रुपये की फीस दी गई है।
मनीष पॉल, जो फिल्म में कुक्कू का रोल निभा रहे हैं, उन्होंने लगभग 70 लाख रुपये चार्ज किए हैं। इसी तरह अक्षय ओबेरॉय ने भी करीब 70 लाख रुपये की फीस ली है।


Click it and Unblock the Notifications











