सन्नी और संध्या दोनों डर रहे थे एक दूसरे को किस करने में!

रागिनी एमएमएस 2 फिल्म को लेकर कई सारी खबरें सुर्खियां बना रही हैं और इन खबरों की वजह सिर्फ एक ही हैं सन्नी लियोन। अगर सन्नी का नाम फिल्म से जुड़ा है तो कहीं ना कहीं कोई विवाद फिल्म से जुड़ेगा ही। खबरों के अनुसार पहला विवाद तो ये है कि इंदौर में सन्नी लियोन और एकता कपूर को रागिनी एमएमएस 2 का प्रमोशन करने की इजाजत नहीं दी जा रही है और शहर में बवाल किया जा रहा है। बजरंग दल के सदस्यों का कहना है कि वो सन्नी लियोन को अपने शहर में कदम नहीं रखने देना चाहते हैं। वहीं दूसरी तरफ सन्नी लियोन और संध्या मृदुल के किसिंग सीन को लेकर भी काफी सवाल उठ रहे हैं। हाल ही में इस सीन की तस्वीरें ऑफीशियली रिलीज की गयी हैं।

इन तस्वीरों को देखकर लोग ये सोच रहे हैं कि फिल्म में सन्नी लियोन और संध्या के बीच लेस्बियन रिलेशनशिप दिखाया गया है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। बल्कि सन्नी लियोन और संध्या के बीच जो किसिंग सीन शूट किया गया है वो सिर्फ उस सीन की जरुरत के चलते शूट किया गया, ऐसा कहना है फिल्म के निर्देशक भूषण पटेल का। भूषण पटेल ने वनइंडिया से बात करते हुए कहा- "सन्नी और संध्या दोनों के बीच किसी तरह का कोई लेस्बियन रिलेशनशिप नहीं दिखाया गया है। हमने लेस्बियन रिलेशनशिप को टच भी नहीं किया है ना ही उसके बारे में सोचा है। फिल्म में सिर्फ एक सीन है जिसके लिए सन्नी और संध्या को एक दूसरे को किस करना था। ये सीन की मांग थी।

रागिनी एमएमएस2 ये साबित कर देगी कि सन्नी भी एक्टिंग कर सकती हैं।

भूषण पटेल ने आगे कहा "जब दर्शक फिल्म देखेंगे तो उन्हें ऐसा महसूस नहीं होगा कि हमने सिर्फ फिल्म में कुछ हॉटनेस डालने के लिए सन्नी और संध्या को किस कराया है। बल्कि ये सिर्फ सीन की मांग की वजह से दिखाया गया है। सन्नी और संध्या दोनों ही इस किसिंग सीन को करते हुए काफी डरे हुए थे लेकिन दोनों ही प्रोफेशन एक्टर्स हैं और दोनों ने बहुत ही आराम से इस सीन को शूट कर लिया।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X