..................... Sunny's Favorite Actor Aamir Khan, सन्नी की लिस्ट में नंबर वन पर हैं खान - Hindi Filmibeat

सन्नी की लिस्ट में नंबर वन पर हैं खान

Sunny Leone
कोलकाता। बॉलीवुड में खान राज चलता है और सन्नी लियोन जो कि बॉलीवुड में अपना करियर बनाना चाहती हैं के लिए खानों का साथ पाना किसी जीत से कम नहीं होगा। इसीलिए एक के बाद एक सन्नी खानों का नाम अपनी लिस्ट में जोड़ती जा रही हैं और साथ ही मीडिया को अपने खान के प्रति प्रेम दिखाकर खुद को लाइमलाईट में बनाए हुए हैं।

पहले सलमान खान और अब आमिर खान के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की है सन्नी ने। पहले सन्नी ने कहा जो मेरे साथ काम करना चाहते हैं मैं उनके साथ काम करना चाहती हूं। सलमान मेरी लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। फिर कोलकाता में जिस्म 2 के प्रमोशन के दौरान सन्नी ने दूसरे खान यानी मिस्टर परफैक्शनिस्ट आमिर खान का नाम लेते हुए कहा आमिर मेरे पसंदीदा अभिनेताओं में से एक हैं। मैं उनके साथ काम करना चाहती हूं।

अब बचे हैं किंग खान यानी कि शाहरुख खान, सन्नी की लिस्ट में जिसतरह खानों का नाम शामिल है उसे देख के लगता है कि जल्द ही सन्नी शाहरुख के साथ काम करने की इच्छा भी जाहिर करेंगी। सन्नी को छोड़ इन खानों की बात करें तो सलमान, आमिर और शाहरुख पता नहीं सन्नी की उनके साथ काम करने कि इच्छा को देखकर क्या सोच रहे हैं और क्या वो सन्नी की इस ख्वाहिश को पूरा करने में सन्नी का साथ देंगे?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X