Exclusive: बॉलीवुड के जैकपॉट ने तोड़ा सन्‍नी लियोन का सपना

By Ajay Mohan

[अजय मोहन] वर्ष 2004 में एशियन क्‍लब मैगजीन को दिये गये इंटरव्‍यू में सन्‍नी लियोन ने कहा था कि वो दुनिया की शीर्ष पोर्न स्‍टार बनना चाहती हैं। टॉप यानी सबसे ज्‍यादा अमीर पोर्न स्‍टार। सन्‍नी लियोन ने एक एडल्‍ट एक्‍ट्रेस से कहीं ज्‍यादा अपने करियर को एक उद्ययम के रूप में आगे बढ़ाया और इंटरनेट के माध्‍यम से करोड़ों कमाये। लेकिन बॉलीवुड के जैकपॉट में फंसने के बाद उनका वह सपना अब पूरा होता दिखाई नहीं दे रहा है। जी हां अगर वर्ष 2013 की सबसे अमीर पोर्न स्‍टार्स की सूची देखें तो सन्‍नी लियोन 19वें स्‍थान पर हैं।

बॉलीवुड में सिक्‍का जमा चुकीं सन्‍नी लियोन अपनी फिल्‍म जिस्‍म 2 में कुछ खास करिश्‍मा नहीं दिखा पायीं। लेकिन आईटम सॉन्‍ग 'लैला तेरी ले लेगी....' के बाद अचानक सन्‍नी के दाम आसमान छूने लगे। लेकिन हाल ही में एकता कपूर के बालाजी फिल्‍म्‍स की रिव्‍यू टीम ने सन्‍नी को जमीन पर लाकर पटक दिया, यह कहकर कि रागिनी एमएमएस में कई शॉर्ट सन्‍नी ने अच्‍छे नहीं दिये हैं, इस वजह से दोबारा शूट करने पड़ेंगे और इस वजह से फिल्‍म की कॉस्‍ट बढ़ जायेगी। जैकपॉट पर अभी सन्‍नी का दांव पूरी तरह लगा नहीं है, लेकिन निर्देशक कैजाद उन पर अभी से फिदा हैं।

इन सबसे यह साफ है कि बॉलीवुड में सन्‍नी को आगे चलकर ज्‍यादा पैसा नहीं मिलने वाला और अगर वो हिन्‍दुस्‍तान की फिल्‍म इंडस्‍ट्री से चिपकी रहीं, तो उनका सबसे अमीर पोर्न एक्‍ट्रेस बनने का सपना कभी पूरा नहीं हो पायेगा। उस शिखर तक पहुंचने के लिये सन्‍नी लियोन को अपनी कमाई को 15 लाख डॉलर से बढ़ा कर 30 मिलियन यानी 3 करोड़ डॉलर करनी होगी। रुपए की बात करें तो 195 करोड़ रुपए की सालाना कमाई चाहिये। अंतर्राष्‍ट्रीय बाजार में रुपया गिरने का मतलब सन्‍नी लियोन जितना कमायेंगी उसके ऐवज में उतने डॉलर नहीं मिलेंगे, जितने पहले कभी मिला करते थे।

सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाली पोर्न अभिनेत्रियों की बात करें तो शीर्ष पर जेना जामेसन हैं, जिनकी सालाना कमाई 3 करोड़ डॉलर है। दूसरे नंबर पर टैरा पेट्रिक 1.5 करोड़, पीटर नॉर्थ 1 करोड़, जेसी जेन 80 लाख डॉलर कमाती हैं, इस सूची में सन्‍नी लियोन का नंबर 19वें स्‍थान पर आता है। जरा सोचिये जो सन्‍नी लियोन माधुरी दीक्षित बनने का सपना देख रही हैं, क्‍या वो बॉलीवुड की साफ सुथरी फिल्‍में करके अपना यह सपना पूरा कर पायेंगी। जाहिर है, अगर उन्‍हें सबसे अमीर पोर्न अभिनेत्री बनना है तो वापस पोर्न की दुनिया में ही लौटना होगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X