इंदौर में सन्नी को लेकर बवाल, निर्देशक ने कहा बदनामी ही फायदेमंद है!

एक तरफ जहां सन्नी लियोन अपनी एडल्ट फिल्म स्टार की इमेज से बाहर आने के लिए लगातार कोशिश कर रही हैं वहीं दूसरी तरफ उनकी फिल्म से जुड़े निर्देशक, निर्माता सन्नी के बदनाम नाम से ही अपनी फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर हिट कराने की कोशिश कर रहे हैं। खबर है कि इंदौर में हाल ही में सन्नी लियोन के रागिनी एमएमएस 2 के प्रमोशन को लेकर आने की बात पर काफी बवाल हुआ है। इंदौर में बजरंग दल के लोगों ने सन्नी लियोन के शहर में आने की बात पर विरोध जाहिर करते हुए कहा है कि सन्नी लियोन और एकता कपूर या रागिनी एमएमएस 2 से जुड़े किसी भी इंसान को इंदौर में मॉल में एंट्री करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। सन्नी लियोन के शहर में आने से शहर के लोगों पर गलत प्रभाव पड़ेगा। इससे हमारे संस्कारों का हनन होगा।

वहीं दूसरी तरफ रागिनी एमएमएस 2 के निर्देशक भूषण पटेल से जब इस बारे में पूछा गया कि सन्नी को लेकर जो भी विरोध जताए जा रहे हैं उन्हें शहर में एंट्री करने तक पर बवाल हो रहे हैं तो इसपर भूषण पटेल जी का क्या कहना है, तो भूषण पटेल जी ने कहा "आप क्या बात कर रही हैं मुझे नहीं पता। कहां पर बवाल हुआ मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है। कपिल के शो को लेकर कुछ हुआ था वो मुझे पता है लेकिन उस बारे में भी पूरी जानकारी नहीं है मुझे। वैसे भी इन बदनामियों के चलते तो फिल्म को अच्छा प्रमोशन मिल रहा है। इस तरह के विवाद फिल्म के बॉक्स ऑफिस रिजल्ट के लिए काफी अच्छे साबित होते हैं। लोग हमेशा ही विवादित फिल्म पहले देखना पसंद करते हैं। मुझे तो इतना पता है कि बदनाम हुए तो क्या नाम तो हुआ।"

वैसे एकता कपूर ने कहा है "कि इंदौर में चाहे जो भी लोग कहें या करें लेकिन वो सन्नी लियोन के साथ इंदौर जरुर जाएंगी, क्योंकि इँदौर की मार्केट फिल्म के लिए काफी अच्छी और बड़ी है। एकता कपूर ने कहा इंदौर हमारे लिे बहुत अहम मार्केट है। हमने वहां के प्रशासन को लिखित में इस बारे में जानकारी दी है। हम वहां जरुर जाएंगे।" रागिनी एमएमएस 2 अगले हफ्ते 21 मार्च को सिनेमाघरो में रिलीज हो रही है। ये रागिनी एमएमएस का दूसरा भाग है। फिल्म में उन सभी सवालों के जवाब दिये गये हैं जिन्हें रागिनी एमएमएस ने जन्म दिया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X