रणबीर कपूर की फिल्म में दिखेंगी सनी लियोन!
रणबीर कपूर, अर्जुन रामपाल और जैकलीन फर्नांडीस की फिल्म 'रॉय' 13 फरवरी को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेकर दर्शक भी काफी उत्साहित हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि इस फिल्म में आपको सनी लियोन की झलक भी देखने को मिलेगी। जी हां, दरअसल सनी लियोन की आगामी फिल्म 'लीला' का ट्रेलर फिल्म रॉय में दिखाया जाएगा।

बॉबी खान के निर्देशन में बन रही फिल्म लीला का पहला ट्रेलर 6 फरवरी को रिलीज कर दिया जाएगा। इस फिल्म का निर्माण टी-सीरिज द्वारा किया जा रहा है। जबकि फिल्म में सनी लियोन और जय भानुशाली मुख्य किरदार निभा रहे हैं।
पढ़ें- 5 कारण, क्यों देंखे फिल्म 'रॉय
आपको बता दें, फिल्म 'रॉय' 13 फरवरी को रिलीज होने वाली है। और इसी फिल्म में लीला के ट्रेलर को दिखाया जाएगा। लिहाजा, दर्शक फिल्म 'रॉय' के दौरान सनी लियोन की इस फिल्म की झलक भी देख सकते हैं। इस फिल्म में राजकुमारी बनी सनी लियोन पूरी तरह से भारतीय वेशभूषा में नजर आएंगी और क्लासिकल डांस भी करेंगी।
रॉय में लीला की झलक दिखाने की जानकारी फिल्म के निर्माता भूषण कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि, लीला का पहला ट्रेलर 6 फरवरी को रिलीज किया जाएगा। जबकि यह फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का ट्रेलर प्रेस कांफ्रेंस के दौरान लांच किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications











