मां थी एडल्ट इंडस्ट्री की क्वीन, बेटी ने 10 साल का उम्र में शुरु किया खुद का बिजनेस, लगेगा जोर का झटका
Sunny Leone Daughter: सनी लियोन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कई सालों से काम कर रही हैं। हालांकि पहले वो एडल्ट फिल्मों का हिस्सा हुआ करती थीं। अपने पति डेनियल वीबर के साथ वो इंडिया में हैं और इस वक्त उनकी 10 साल की बेटी को लेकर एक चौकाने वाली खबर आ रही है।

पता चला है कि महज 10 की उम्र में सनी लियोन ने अपनी बेटी को एक बिजनेस शुरु करवाया है। इसके बाद वो इंडिया की यंग एंटरप्रेन्यो बन गईं हैं। बेटी के इस प्रोडक्ट का नाम 'Boo Box' बताया जा रहा है जो कि बच्चों से जुड़ा हुआ एक ब्रांड है। सनी लियोन की ये वही बेटी है जिसको उन्होने बेहद गरीब परिवार से गोद लिया था।
कैसा है प्रोडक्ट
रिपोर्ट्स की मानें नन्ही बिजनेस का ये प्रोडक्ट 'Boo Box' पूरी तरह से बच्चों की क्रिएटिविटी और मज़ेदार एक्टिविटीज़ से जुड़ा हुआ है। इसके जरिए बच्चे सीखेगे भी और मजे भी करेंगे। इस आइडिया को कमाई के ज़रिए बदलते देखकर लोग उनकी तारीफें कर रहे हैं।
सनी लियोन की बेटी को सोशल मीडिया पर 'यंग फाउंडर' कहा जा रहा है। बता दें कि सनी लियोन ने इसको लेकर फिलहाल सामने आकर बात नहीं की है। हालांकि लोगों का कहना है कि अगर प्रोडक्ट सफल होता है तो बड़ी होते होते बेटी के पास एक जबरदस्त बिजनेस तैयार हो जाएगा।
सनी लियोन की फिल्में
ना सिर्फ बेटी बल्कि मां ने अपनी पास्ट लाइफ को पूरी तरह भूलकर आगे बढ़ने का फैसला किया था। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने कई प्रोजेक्ट्स में काम किया है। उनकी फिल्मों की बात करें तो इनमें जिस्म 2, रागिनी एमएमएस 2 और एक पहेली लीला जैसी फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा वो गानों में भी नजर आईं हैं जो कि चार्टबस्टर हुए हैं। बेबी डॉल ने तो रिलीज होकर ऐसा बवाल काटा था कि आज भी इस गाने को काफी सुना जाता है। सनी लियोन सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं और फैंस के लिए पोस्ट करती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications
