Exclusive: भट्ट के सेक्स कबाब में इमरान-सन्नी लगायेंगे तड़का

जब महेश भट्ट का पंसदीदा विषय ही सेक्स हैं तो आप उनसे एक साफ-सुथरी फिल्म की उम्मीद भी कैसे कर सकते हैं और जब फिल्म में सीरयल किसर इमरान हाशमी और पोर्न स्टार सन्नी लियोन हो तो समझ लीजिये महेश भट्ट इस बार लोगों को सामने सेक्स का ऐसा कबाब परोसने जा रहे हैं जिसमें इमरान-सन्नी की हॉटनेस तड़के का काम करेगी। अरे यह कहना हमारा नहीं बल्कि उन लोगों का है जिन्होंने इमरान-सन्नी के साथ आने पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।

वनइंडिया से एक्सक्लूसिव बातचीत में दिल्ली के मीडिया कर्मी रितेश अग्रवाल ने कहा कि कुछ लोग केवल अश्लील और बोल्ड फिल्म ही बना सकते हैं जिनमें भट्ट कैंप अव्वल है।

हॉलीवुड की फिल्मों की कॉपी करके उसे बोल्ड अंदाज में अच्छे संगीत के साथ पेश करने में माहिर भट्ट कैंप अगर इमरान और सन्नी लियोन को साथ में लेकर फिल्म बना रहा है तो आप सोच सकते हैं कि वह फिल्म क्या होगी? समझ में नहीं आता है कि एक तरफ महेश भट्ट समाज सुधार की बातें किया करते हैं तो वहीं दूसरी ओर वो ही समाज को बिगाड़ने वाली फिल्में बनाते हैं, क्यों?

मालूम हो कि खबर आयी है कि भट्ट कैंप बहुत जल्द इमरान हाशमी को लेकर एक फिल्म की घोषणा करने वाला है जिसमें इमरान की कोस्टार सन्नी लियोन होंगी। जिसके बारे में इमरान ने कहा है कि वह तो भट्ट कैंप की फिल्म कर रहे हैं लेकिन उनकी कोस्टार सन्नी लियोन हैं, इस बारे में उन्हें पता नहीं हैं, वैसे भी फिल्म में हिरोईन कौन होगा इसका फैसलातो निर्देशक करता है, वैसे अगर उनकी कोस्टार सन्नी लियोन होती हैं तो उन्हें कोई एतराज नहीं होगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X