बॉलीवुड की लैला सन्नी लियोन भी है सचिन तेंदुलकर की दिवानी

सन्नी लियोन ने भी उन्हें अपनी ओर से शुभकामनाएं दी हैं। पोर्न स्टार और बॉलीवुड एक्टर सन्नी लियोन ने फिल्म 'जैकपॉट' का फर्स्ट लुक जारी होने के मौके पर एक सवाल के जवाब में अपने अंदाज में कहा कि वह क्रिकेट बहुत तो नहीं देखती, लेकिन सचिन के फन से खूब परिचित हैं। जब सन्नी लियोन से ये पूछा गया कि वो सचिन के रिटायर होने पर क्या संदेश देंगी तो उन्होंने अपने हंसते हुए अंदाज में कहा कि 'हैप्पी रिटायरमेंट सचिन'।
सन्नी लियोन से पूछा गया कि जब वानखेड़े स्टेडियम में सचिन आखिरी मैच खेल रहे होंगे तो सनी भी मुंबई में रहेंगी। लेकिन क्या वे मैच देखने जाएंगी? इस सवाल का जवाब देते हुए सनी ने कहा कि दुर्भाग्य से वे ऐसा नहीं कर सकेंगी क्योंकि 'जैकपॉट' के लिए उन्हें कुछ दृश्यों की शूटिंग करनी है यानी जब सचिन बल्ले से जौहर दिखाएंगे तो वह कैमरे के सामने अपना कमाल दिखा रही होंगी।
वैसे सन्नी लियोन ने यह जरूर कहा कि शूटिंग के बीच में उन्हें जैसे-जैसे वक्त मिलेगा, वे सचिन की बल्लेबाजी जरूर देखेंगी। मालूम हो कि सचिन की हुनर की दिवानी तो बॉलीवुड के कई बड़े हीरो-हिरोइन हैं। कुछ माह पहले ही एक कार्यक्रम में प्रियंका चोपड़ा ने कहा था कि सचिन जब शॉट मारते हैं तो उन्हें कुछ-कुछ होता है। और अगर बात बॉलीवुड के बादशाह और महानायक अमिताभ बच्चन की करें तो ये सबको पता है कि वो सचिन के बहुत बड़े फैन हैं। वो अकसर सोशल नेटवर्किंग साइट पर सचिन की तारीफ करते दिखते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











