ए आ ए ई ई: गोलमाल वाले तुषार का B'day,सनी लियोन ने किया सबसे पहले विश!
तुषार कपूर का आज हैप्पी बर्थडे है। वही जो गोलमाल में चुप रहकर सक्सेसफुल हो पाए। हालांकि आज तुषार का बर्थ डे है तो नो करियर किचकिच। तुषार कपूर आज 37 साल के हो गए। बहन एकता कपूर उन्हें क्या देंगी इसकी जानकारी तो अभी हमें नहीं है। लेकिन हां एकता कपूर उन्हें काफी साल पहले बर्थ डे गिफ्ट में विद्या बालन देने वाली थीं।
विद्या बालन ने एक इंटरव्यू में यह राज खोल कर सबको चौंका दिया था। जिन दिनों वह एकता कपूर का टीवी सीरियल ‘हम पांच' करती थीं, तब एकता उन्हें अपनी भाभी बनाना चाहती थीं। जी हां, विद्या के अनुसार कई बार एकता ने उन्हें अपने भाई तुषार कपूर के नजदीक लाने की कोशिश की! लेकिन विद्या को तुषार जमे नहीं। तुषार आज तक कुंवारे बैठे हैं। कहीं विद्या की इसका कारण तो नहीं!
तुषार को ट्विटर पर बर्थ डे विश करने वालों में सबसे पहले थीं उनकी मस्तीज़ादे को स्टार सनी लियोन। गौरतलब है कि सनी लियोन बालाजी टेलीफिल्म्स के काफी करीब हैं। उन्होंने रागिनी एमएमएस 2 में काम भी किया था। तुषार कपूर फिलहाल बर्थडे पर खूब इंजाय कर रहे हैं और ट्विटर पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। हमारी तरफ से भी तुषार को ऐई अर्रर्रए गोलमाल स्टाइल में ;)


Click it and Unblock the Notifications











