इस गाने पर डांस कर सलमान को ऐश्वर्या की याद दिलाएंगी सनी लियोन!

सनी लियोन अपनी अगली फिल्म 'लीला' में ऐश्वर्या राय बच्चन के गाने 'ढोली तारो ढोल बाजे' पर डांस करती नज़र आएंगी। सुनने में आया है कि सनी अपनी अगली फिल्‍म के इस गाने की रिहर्सल करने में व्यस्त हैं। इसे मुंबई की फिल्म सिटी में शूट किया जाएगा।

ये गाना 1999 में आई ऐश्वर्या राय और सलमान खान की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' का है। इस गाने में ऐश्‍वर्या के साथ सलमान भी थे और जाहिर है लीला फिल्‍म में इस गाने को देखने के बाद दर्शक सलमान और ऐश्‍वर्या की पुरानी जोड़ी को याद तो करेंगे ही।

फिल्म 'लीला' में इस्तेमाल किए जा रहे इस गाने को कोई और गाएगा। साथ ही इसकी धुन में भी बदलाव होगा। फिल्म को निर्देशित कर रहे बॉबी के भाई अहमद खान को इसका विचार आया था। उन्होंने इसके लिए भूषण कुमार से बात की। भूषण कुमार के पास इस गाने के राइट्स थे। उन्‍होंने तुरंत गाने के अधिकार बॉबी को दे दिए।
ALSO READ:कहानी की बैंड:सलमान - ऐश को मिलाने में था शाहरूख आमिर का हाथ!

सूत्रों की मानें तो इस गाने को बड़े स्तर पर शूट किया जाएगा और सनी इसके लिए परंपरागत ड्रेस पहनेंगी। ये गरबा सॉन्ग नहीं, बल्कि एक फेस्टिव सॉन्ग होगा।

कोरियोग्राफर अहमद खान ने इन खबरों की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि असली गाने की लोकप्रियता को देखते हुए नए गाने को शानदार बनाना एक मुश्किल काम है। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि सनी इस गाने को बेहतर बनाएंगी।
असली गाने को वैभवी मर्चेंट, सामी और अर्श तन्ना ने कोरियोग्राफ किया था, जिसके लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X