ये क्या..बेबी डॉल सनी लियोन अब बनेंगी क्लासिकल डांसर!

सनी लियोन बॉलीवुड की ऐसी एक्ट्रेसस में शुमार हैं, जो अपनी सेक्सी अदाओं की वजह से जानी जाती हैं। ऐसे में अगर यह खबर सुनने में आए कि सनी अब बेबी डॉल नहीं, क्लासिकल डांस करने वाली हैं, तो उम्मीद है उनके कई फैंस हैरान रह जाएंगे।

suny leone

'बेबी डॉल' में अपने सेक्सी डांस के बाद अब सनी लियोन सबको कन्टेम्परेरी और क्लासिकल अंदाज से हैरान करेंगी। जी हां, भूषण कुमार की आगामी फिल्म 'एक पहेली-लीला' में सनी लियोन मुख्य किरदार निभा रही हैं। कोरियोग्राफर अहमद खान को जब पता चला कि निर्देशक सनी से क्लासिकल कराना चाहते हैं तो अहमद खान ने निर्देशक को सरोज खान का नाम सुझाया।

जी हां, सनी लियोन को क्लासिकल डांस कोई और नहीं, बल्कि सरोज खान ने सिखाया है। अहमद खान ने खुद सरोज खान से इस बारे में बात की है। लिहाजा, फिल्म में एक गाना फिल्माया गया 'सइयां सुपरस्टार', जिसमें सनी कन्टेम्परेरी और क्लासिकल करती नजर आएंगी। इसके लिए सनी लियोन एक स्पेशल वर्कशॉप भी किया।

इस बारे में सनी भी काफी उत्साहित हैं। सनी ने कहा कि, सइयां सुपरस्टार को फिल्माना काफी मजेदार रहा। यह मेरे सबसे बेहतरीन गानों में से एक होगा। साथ ही सनी ने कहा कि, अहमद खान के साथ काम करना हमेशा अच्छा लगता है, लेकिन सरोज खान से क्लासिकल सीखने का यह मौका बेहतरीन था। यह गाना काफी खूबसूरत और ग्रैंड है। फिल्म 'लीला' 10 अप्रैल 2015 को रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X