जन्माष्टमी पर सन्नी होंगी विशेष अतिथि

एनसीपी के लीडर किरण दगाड़े ने कहा "हमारा एक ग्रुप है जिसका नाम अखिल बावधन दही हांडी मंडल है और हर साल हम मिलकर इस त्यौहार को बहुत बड़े लेवल पर मनाते हैं। इस साल हमने सन्नी लियोन को इस उत्सव में भाग लेने कि लिए बुलाया है। हम अपने एक दोस्त के जरिये जिस्म 2 की एक्ट्रेस सन्नी तक पहुंचे और उन्हें 5लाख रुपये देने का भी फैसला किया।"
एनसीपी की पूर्व प्रेसिडेंट वंदना चावन ने कहा कि यह बहुत ही आश्चर्य की बात है कि "एक सेलिब्रिटी को बुलाने के लिए हम 5 लाख रुपये देने के लिए तैयार हैं।" अब देखना है कि सन्नी का इस निमंत्रण के बारे में क्या कहना है और साथ ही सन्नी की गॉडफादर पूजा भट्ट की इस बारे में क्या राय है। फिल्हाल तो सन्नी लियोन की तस्वीर सहित इस उत्सव के पोस्टर भी लगने शुरु हो गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications