सनी लियोन की सीरीज 'अनामिका' के सेट पर गुंडों का हमला, 38 लाख को लेकर खतरनाक हंगामा !
बॅालीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन का नाम एक बार फिर से कंट्रोवर्सी से जुड़ गया है। बीते दिनों सनी लियोन पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया था। वहीं अब सनी लियोन के वेब शो की शूटिंग पर गुंडों ने हमला कर दिया है।
मीडिया रिपोर्ट के अऩुसार सनी लियोन अपने वेब शो अनामिका की शूटिंग कर रही थीं। तभी सेट पर कुछ गुंडों ने आकर जमकर बवाल खड़ा कर दिया है। इस वेब शो का डायरेक्शन विक्रम भट्ट कर रहे हैं। ऐसे में विक्रम भट्ट से वहां पर लाखों रुपए की मांग भी की गई है।

आपको बता दें कि ये बताया जा रहा है कि अनामिका वेब सीरीज के डायरेक्टर विक्रम भट्ट पर ये आरोप लगा है कि उन्होंने एक्शन डायरेक्टर अब्बास अली मोघल संग काम किया था। लेकिन उनकी फीस बाकी रह गई है। इसी वजह से सेट पर पैसा लेने के लिए गुंडों को भेजा गया था।

विक्रम भट्ट से पूरे 38 लाख की मांग
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गुंडों ने सेट पर बवाल मचाने के बाद वेब शो के निर्देशक विक्रम भट्ट से पूरे 38 लाख की मांग की है। विक्रम भट्ट ने एक न्यूज पोर्टल से बात कर इस पर खुलासा भी किया है।

मुझे क्रू और सनी लियोन को सेफ रखना था
विक्रम भट्ट ने कहा है कि मैं इस घटना के बाद पूरी तरह से हैरान रह गया था। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि क्या करूं। मेरी पहली प्राथमिकता अपने क्रू और सनी लियोन को सुरक्षित रखना था।

बवाल बड़ा बंद हो गई शूटिंग
विक्रम भट्ट ने आगे बताया कि उन लोगों ने मुझसे उस चेक का फोटो अब्बास को भेजने के लिए बोला, जो मैं उसे भेजने वाला था। वह मुझसे चेक की मांग करने लगे। मामला इतना बढ़ गया कि शूटिंग को रोकना पड़ा। आपको बता दें कि विक्रम भट्ट अब्बास अली मोघल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी भी कर रहे हैं।

अब्बास अली मोघल का आया रिएक्शन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब्बास अली मोघल ने इस पूरे मामले पर रिएक्शन देते हुए कहा है कि अब क्या ही बोलूं मैं, फाइटर एसोसिएशन इस विवाद को देख रही है. वो इसे सुलझा लेंगे।

सनी लियोन पर 29 लाख का मामला
गौरतलब है कि इन दिनों सनी लियोन के लिए हालात ठीक नहीं चल रहे हैं।एक शख्स ने सनी लियोन पर कुछ दिन पहले 29 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया। इसके बाद सनी लियोन को केरल पुलिस का सामना करना पड़ा जहां पर उनसे लगातार कई घंटो पूछताछ की गई थी। सनी को इस मामले में कोर्ट से अग्रिम जमानत भी मिली है।

सनी लियोन के आगामी प्रोजेक्ट
मिली जानकारी के अनुसार सनी लियोन के आने वाले प्रोजेक्ट फिल्म 'कोका कोला', 'रंगीला' और 'वीरमादेवी' है।


Click it and Unblock the Notifications