सलमान 'संग' सीन करना चाहती हैं सन्नी!

Sunny Leone wants to work with salman khan
मुंबई। 'जिस्म 2' में अपने हॉट सीन्स के जरिये दर्शकों पर अपने जिस्म का जादू चलाने वाली सन्नी लियोन बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बैचलर सलमान खान की फैन हैं और वो सलमान खान के साथ फिल्म करना चाहती हैं। सन्नी ने अपनी ये ख्वाहिश 'जिस्म 2' के प्रमोशन के दौरान मीडिया से शेयर की।

3 अगस्त को 'जिस्म 3' के रिलीज होने के बाद से सन्नी लियोन और डिनो मोरियो फिल्म के प्रमोशन के लिए मॉल में जाकर ऑडियंस से मिल रहे हैं और साथ ही फिल्म को देखने आने के लिए सभी को धन्यवाद भी कर रहे हैं। मुंबई के एटरिनटी मॉल में तो सन्नी ने खुद टिकट काउंटर पर जाकर फिल्म की टिकट भी सेल की। प्रमोशन के दौरान ही मीडिया से बात करते हुए सन्नी ने कहा "जो भी मेरे साथ काम करना चाहता है मैं उसके साथ काम करना चाहती हूं। लेकिन सलमान खान मेरी लिस्ट में टॉप पर हैं।"

डिनो मोरिया ने फिल्म के प्रमोशन के दौरान कहा "हमें बहुत बेहतरीन ओपनिंग मिली है, पहला दिन बहुत अच्छा था। मैं यह बताना चाहता हूं कि फइल्म के रिलीज होने के बाद भी फिल्म का प्रमोशन करते रहना चाहिए। क्योंकि आपको पता करना चाहिए कि दर्शकों को फिल्म कैसी लग रही है। अक्सर ऐसा होता है कि फिल्म के रिलीज होने के बाद एक्टर और पूरी टीम गायब हो जाती है। हम ऐसा नहीं करना चाहते थे।"

सन्नी ने भी दर्शकों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा "फिल्म को देखने आने और टिकट खरीदने के लिए थैंक यू। मुझे अपने घरों और दिल में जगह देने के लिए थैंक यू। मैं आप सबसे बहुत प्यार करती हूं और आशा करती हूं कि आप भी मुझे प्यार देंगे।"

'जिस्म 2' के बाद अब सन्नी लियोन बॉलीवुड में और भी फिल्में करके खुद को एक सफल अभिनेत्री बनाना चाहती हैं। और शायद इसीलिए वो भी सलमान खान का साथ चाहती हैं ताकी बॉलीवुड में वो भी एक मकाम हासिल कर सकें। लेकिन देखना ये है कि ऐश्वर्या राय, कैटरीना जैसी अभिनेत्रियों को सफलता की ऊंचाई पर पहुंचाने वाले सल्लू क्या सन्नी लियोन की इस ख्वाहिश को पूरा करेंगे?

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X