''मौका मिले तो.. सलमान खान की दबंग 3 में जरूर काम करना चाहूंगी....''
कुछ ही दिनों पहले अरबाज खान ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वह सनी लियोन के साथ आगे भी जरूर काम करना चाहेंगे। और फिर उसके बाद अफवाहों में आया कि सनी दबंग 3 में काम करने वाली हैं।
बहरहाल, हाल ही में सनी लियोन से इंटरव्यू के दौरान हमने इस बारे में सवाल किया। तो सनी ने कहा- हां, मौका मिले तो जरूर काम करना चाहूंगी.. दबंग एक बड़ी फ्रैंचाइजी है.. सलमान खान हैं.. लेकिन फिलहाल मुझे अप्रोच नहीं किया गया है।

बहरहाल, रईस के लेकर बादशाहो.. तक सनी लियोन ने लगभग हर सुपरस्टार के साथ काम कर लिया है.. लिहाजा, कोई शक नहीं कि सलमान की दबंग 3 में एक स्पेशल सांग सनी लियोन के लिए रखा जाए।
दबंग 3 की बात करें तो इस फ्रैंचाइजी की हर फिल्म में एक स्पेशल सांग रखा जाता है। मुन्नी बदनाम में मलाइका अरोड़ा खान और फेवी कॉल में करीना कपूर थी.. जिन्होंने उस गाने को एक अलग ही पहचान दे दी। लिहाजा, देखना दिलचस्प होगा.. कि क्या सनी के हाथों में यह बड़ा मौका आता है!


Click it and Unblock the Notifications