सलमान-रणबीर संग रोमांस करना चाहती हैं सन्‍नी लियोन

By Ajay Mohan

मुंबई। बॉलीवुड में कदम जमा चुकीं सन्‍नी लियोन अब आपके चहेते सलमान खान और रणबीर कपूर के संग रोमांस करना चाहती हैं। हालांकि उनकी यह चाहत पर्दे तक सीमित रहेगी। हाल ही में आने वाली फिल्‍म शूटआउट एट वडाला के लिये आइटम नंबर करने वाली सन्‍नी की इच्‍छा है कि वो कॉमेडी फिल्‍मों में भी कोई अच्‍छा रोल करें।

सन्‍नी लियोन से जब पूछा गया कि बॉलीवुड में वो कहां तक जाना चाहती हैं, तो उन्‍होंने जवाब दिया कि आगे का तो फिलहाल पता नहीं, लेकिन हां अभी उनकी इच्‍छा है कि वो सलमान खान और रणबीर कपूर जैसे किसी स्‍टार के साथ फिल्‍म बनायें। उन्‍होंने कहा, "मुझे बॉलीवुड की नगरी में रहना बेहद पसंद है। यहां एक साल से ज्‍यादा हो गया और पता ही नहीं चला।"

पसंद पूछे जाने पर सन्‍नी ने सलमान खान का नाम लिया और कहा कि उन्‍हें फिल्‍म बॉडीगार्ड बहुत अच्‍छी लगी। पहली बार आइटम नंबर करने पर कैसा अनुभव रहा, यह पूछने पर सन्‍नी ने जवाब दिया कि पहले तो वो घबरायी हुई थीं, लेकिन बाद में सबसे घुल मिल जाने के बाद सब आसान हो गया। सन्‍नी ने कहा कि जॉन अब्राहम और तुषार कपूर ने आइटम नंबर करने में मनोबल बढ़ाया।

संजय गुप्‍ता की यह फिल्‍म 1982 के एंकाउंटर पर आधारित है। इस फिल्‍म में जॉन, तुषार के अलावा अनिल कपूर, मनोज बाजपेयी, सोनू सूद और कंगना रनाउत हैं। दो और आइटम सॉंग हैं, जिनमें एक प्रियंका चोपड़ा ने किया और दूसरा सोफी चौधरी ने।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X