#Super: रईस शाहरूख और उनकी लैला सनी लियोन...सलमान के साथ
शाहरूख खान रईस को प्रमोट करने सलमान खान के बिग बॉस 10 में जाएंगे लेकिन इस बार उनके साथ होंगी उनकी लैला ओ लैला...सनी लियोन।
शाहरूख खान की रईस का प्रमोशन जल्द ही शुरू होगा और अब जब शाहरूख की फिल्म हो और दोस्त सलमान खान साथ ना दें, ऐसा तो नहीं हो सकता। और ये तो तय है कि रईस का प्रमोशन बिग बॉस 10 पर होना तय है। यानि कि शाहरूख - सलमान एक साथ।
लेकिन इस बार शाहरूख खान और सलमान खान के साथ लगेगा लैला का तड़का। नहीं समझे? ऱईस की लैला यानि कि सनी लियोन। ये ख्वाहिश है खुद एक्स बिग बॉस कंटेस्टेन्ट सनी लियोन का।

दरअसल सनी लियोन ने हाल ही में अपने गाने लैला पर खुलकर पिंकविला से बात की। उन्होंने बताया कि इतना बड़ा गाना मिलना ऐसा मौका है जो रोज़ रोज़ नहीं मिलता और इसलिए वो बहुत ज़्यादा उत्साहित हैं। वैसे भी इस गाने से उन्हें किस किस से टक्कर लेनी है जानिए यहां।
सनी लियोन का गाना अगले हफ्ते रिलीज़ हो रहा है और उनसे पूछा गया कि क्या वो बिग बॉस पर अपने इस गाने पर थिरकते दिखेंगी? इस पर सनी लियोन का जवाब था कि काश कोई ये आईडिया सुन रहा हो।
वैसे वाकई ये आईडिया काफी ज़बर्दस्त होगा, बिग बॉस ने ही सनी लियोन को पहचान दी थी और बिग बॉस पर अपनी फिल्म प्रमोट करना उनके लिए शानदार तोहफा होगा।
और जब एक साथ लैला पर शाहरूख - सलमान और सनी लियोन डांस करेंगे तो सबको मज़ा आ ही जाएगा। क्योंकि पिछले साल शाहरूख सलमान ने कितने मज़े किए थे याद ही होगा। नहीं तो हम दिला देते हैं। करिए बिग बॉस रिवाइंड


Click it and Unblock the Notifications