..................... Sunny Leone wants to scare audience with Ragini MMS 2 - Hindi Filmibeat

रागिनी 2 बनकर सबको डराने के लिए बेताब हैं सन्नी!

सन्नी लियोन की अगली फिल्म रागिनी एमएमएस 2 की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। रागिनी एमएमएस 2 फिल्म अगले साल जनवरी 17 को रिलीज होने वाली है। सन्नी को पूरी उम्मीद है कि रागिनी एमएमएस फिल्म को देखने के बाद लोग सन्नी की एक्टिंग के कायल हो जाएंग। सन्नी लियोन ने फिल्म एक चुडै़ल का किरदार निभाया है। सन्नी को पूरी उम्मीद है कि लोग उन्हें देखकर पूरी तरह से डर जाएंगे। क्योंकि फिल्म में सन्नी का गेटअप और सन्नी लियोन की एक्टिंग बहुत ही बेहतरीन है।

सन्नी लियोन ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म जिस्म 2 से की थी। लेकिन जिस्म 2 में सन्नी लियोन की एक्टिंग स्क्लिस ने लोगों को कुछ खास प्रभावित नहीं किया। उसके बाद सन्नी को एकता कपूर की फिल्म रागिनी एमएमएस के सीक्वल रागिनी एमएमएस 2 में काम करने का ऑफर मिला। इस फिल्म में सन्नी लियोन ने एक आत्मा का किरदार निभाया है। सन्नी लियोन का कहना है कि वो चाहती हैं कि रागिनी एमएमएस 2 देखने के बाद लोगों को ये समझ में आ जाए कि वो भी एक एक्ट्रेस हैं और उन्हें भी अपने किरदार अच्छी तरह से निभाना आता है।

सन्नी लियोन ने रागिनी एमएमएस 2 के बारे में बात करते हुए कहा रागिनी एमएमएस 2 को लेकर मैं बहुत एक्साइटेड हूं। पूरे एक साल हो चुके हैं हम इस फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। रागिनी एमएमएस 2 को लेकर हमने बहुत सारे एक्सपेरिमेंट किये हैं और ये बड़ी फिल्म अगले साल 2014 में रिलीज होगी। मैं चाहती हं कि सभी मुझे देखकर डर जाए। रागिनी एमएमएस 2 फिल्म का ट्रेलर सितंबर 2013 को रिलीज हुआ था और इस ट्रेलर ने लोगों को काफी डरा दिया था। ट्रेलर की टैगलाइन है डर भी सेक्सी है। अब देखना है कि ये सेक्सी डर लोगों को कितना डराता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X