रागिनी चले ना चलें अब सन्नी जरुर चलेंगी!
'जिस्म 2' से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने वाली इंडो कैनिडियन पॉर्न स्टार सन्नी लियोन इस वक्त अपनी अगली फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में सन्नी लियोन मुख्य किरदार में हैं और फिल्म की निर्माता हैं एकता कपूर। अपनी फिल्म की सफलता के लिए जैसा कि हर एक निर्देशक करते हैं एकता कपूर अपनी हिरोइन सन्नी को लेकर सिद्धीविनायक मंदिर गयीं और वहां पर उन्होंने सन्नी लियोन को अपनी फिल्म की सफलता के लिए दुआएं मांगने कि लिए कहा। एकता ने सन्नी को एक बॉलीवुड स्टार के सारे तौर तरीके सिखाने शुरु कर दिये हैं और वो चाहतीं हैं कि सन्नी लियोन भी वो सबकुछ करें जो कि एक स्टार अपनी फिल्म के रिलीज होने से पहले करता है।
सिद्धीविनायक मंदिर में रखी गयी इस पूजा में रागिनी एमएमएस 2 की कास्ट के साथ साथ सभी वीआईपी लोगों को शामिल किया गया था। दक्षिण मुंबई में स्थित इस मंदिर में हमेशा बड़े बड़े सितारे अपनी फिल्म की रिलीज से पहले फिल्म की सफलता के लिए दुआ मांगने आते हैं। कैटरीना कैफ से लेकर सलमान शाहरुख खान तक इस मंदिर में मत्था टेकते हैं और साथ ही अपनी फिल्म की अच्छी शुरुआत के लिए मन्नत मांगते हैं। एकता कपूर भी अपनी लगभग हर एक फिल्म की रिलीज से पहले मंदिर में आकर मन्नतें करती हैं।
कहा तो यहां तक जा रहा है कि एकता कपूर सन्नी को बॉलीवुड एक्टरों के सारे तौर तरीके समझा रही हैं। उन्होंने सन्नी लियोन से कहा कि अपनी किसी भी फिल्म की रिलीज से पहले उन्हें भगवान के दरबार में जाकर उनका आशीर्वाद लेना चाहिए। ऐसा इसलिए कि सनी लियोन को इससे अपनी पॉर्न स्टार इमेज से छुटकारा पाने में मदद मिलेगी। वैसे एकता की इस तरह की एडवाइसेस से उनकी आने वाली फिल्म रागिनी एमएमएस 2 भले ही ना चले लेकिन सन्नी लियोन का करियर बतौर एक्टर जरुर चल जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications












