सन्नी लियोन ने कहा हैप्पी वेलेंटाइन डे
पूजा भट्ट की फिल्म जिस्म 2 से बॉलीवुड में अपनी पहली पारी की शुरूआत करने वाली कनाडा मूल की स्टार सन्नी लियोन ने अपने फैन्स को वेलेंटाइन डे पर बधाई दी है। सन्नी छोटे पर्दे के शो बिग बॉस से भारत में भी पहचानी जाने लगी हैं।
सन्नी ने अपने ट्वीटर अकांट पर वेलेंटाइन डे की शूभकामना देते हुए लिखा है कि, आप सभी को इस प्यार भरे दिन की बधाई। इतना ही नहीं सन्नी ने आज एक टेलिकॉम कंपनी के लकी विनर्स से भी फोन पर बात की।
सन्नी इन दिनों अपने देश कनाडा में हैं और वह मार्च में अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म जिस्म 2 की शूटिंग के लिए मार्च में भारत आएंगी। इस फिल्म में सन्नी के साथ अरूणोदय सिंह और रणदीप हुड्डा भी पर्दे पर दिखाई देंगे।


Click it and Unblock the Notifications