दिल्ली के मैडम तुसाद में सनी लियोन के वैक्स पुतले ने मचाया धमाल, आज से आएंगी नजर
सनी लियोन बॉलीवुड के उन सितारों में अब शामिल हो चुकी है जो कि आपको दिल्ली के मैडम तुसाद में हर रोज देखने को मिलेंगी और आप जाकर उनसे मिल सकते है। जी हां आज से उनका पुतला मैडम तुसाद दिल्ली में लगा दिया गया है और इस मौके पर सनी सियोन खुद वहां पर मौजूद थी। इसके साथ ही आज सनी लियोन की बायोपिक वेब सीरीज करनजीत कौर की दूसरी सीरीज भी शुरु कर दी गई है तो आज उनके लिए दोगुनी खुशी का समय है।
गौरतलब है कि काफी समय से इस बात को लेकर चर्चा थी कि सनी लियोन दिल्ली के मैडम तुसाद में काफी जल्दी नजर आने वाली है और वो समय आ गया है।

इस मौके पर सोशल मीडिया पर उनके वैक्स स्टेच्यू के कई सारे वीडियोज और फोटोज वायरल हो रहे है। एक तस्वीर में आप दोनो को साथ में देखकर इस बात का अंदाजा नहीं लगा पाएंगे कि दोनो में असली कौन है और नकली कौन है।
इस मौके पर उनके पति डेनियल भी मौजूत थे और काफी ज्यादा खुश लग रहे थे। सनी लियोन भी काफी ज्यादा खुश नजर आई और अपने पुतले के साथ काफी हॉट पोज भी दिए।
आज से लोग यहां पर आकर सनी लियोन को करीब से देख सकते है और उनके साथ सेल्फी ले सकते है। बता दें कि इस म्यूजियम कटरीना कैफ, माधुरी दीक्षित, करीना कपूर खान, सलमान खान, कपिल शर्मा, सचिन तेंदुलकर आदि लोगों के पुतले मौजूद है। इसके बाद अब सनी लियोन का भी नाम इसमें जुड़ जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications