लैला बनकर सबकी ले लेंगी सन्नी!
सन्नी लियोन ने 'शूटआउट एट वडाला' में आइटम सॉंग करने के लिए मंजूरी कैसे दे दी ये तो वाकई सोचने वाली बात है लेकिन अगर देखा जाए तो आजकल के हिट होते आइटम सॉंग को देखते हुए सन्नी लियोन के लिए आइटम सॉंग करना जरुरी भी हो गया था। अब अपना जिस्म दिखाकर तो वो किसी को इंप्रेस नहीं कर सकीं फिर उनकी एक्टिंग भी कुछ ज्यादा प्रभावशाली नहीं थी तो अब उनके आइटम सॉंग के जलवे भी देख लेते हैं। वैसे इस फिल्म में सिर्फ सन्नी लियोन नहीं बल्कि प्रियंका चोपड़ा भी आईटम सॉंग कर रही हैं लेकिन सन्नी और प्रियंका को आइटम सॉंग में जमीन आसमान का अंतर है।
जहां एक ओर सन्नी लियोन के आइटम सॉंग के पहले बोल ही डबल सेंस वाले हैं वहीं प्रियंका ने इसी शर्त पर आइटम सॉंग करने के लिए हां की कि उनके आइटम सॉंग में किसी तरह के डबल सेंस वाले शब्द नहीं होंगे। प्रियंका को आइटम सॉंग के बोल हैं बबली बदमाश है। ऐसे में सन्नी लियोन और प्रियंका चोपड़ा के बीच तो एक बडा़ कॉम्पीटीशन पैदा हो गया है कि आखिर किसका आइटम सॉंग ज्यादा हिट होता है। सन्नी लियोन के लिए जहां ये मौका खुद को साबित करने का है वहीं प्रियंका चोपड़ा का ये मौका है कि वो खुद को करीना कपूर से बेहतर साबित कर सकें। लेकिन हमें तो शक इस बात का है कि कहीं बिना किसी डबल सेंस वाले शब्द के ये साफ सुथरा गाना प्रियंका की नाव को ले ना डूबे। ऊपर से सन्नी का आइटम सॉंग जिसे लोग आइटम सॉंग का बाप कह रहे हैं सारी हदें तोड़ ना दें। खैर हार जीत का फैसला तो फिल्म की रिलीज के साथ ही साबित होगा।


Click it and Unblock the Notifications
