आलिया ने भी कहा हैप्पी बर्थडे सन्नी
बॉलीवुड में अपने पैर जमा रही एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी पॉर्न स्टार से लेकर बॉलीवुड की लैला बन चुकी ऐक्ट्रेस सन्नी लियोन को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी है। सन्नी लियोन का आज 32 वां जन्मदिन है और उनके जन्मदिन पर उनके फैन्स और उनके सभी चाहने वालों ने मिलकर उन्हे्ं ढ़ेर सारी बधाईयां दी हैं। इन बधाईयों में सन्नी के साथ काम कर चुके कुछ बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी हैं। तुषार कपूर जिन्होंने हाल ही में सन्नी लिेयोने के आइटम सॉंग लैला में सन्नी के साथ डांस किया था ने भी सन्नी लियोन को जन्मदिन की बधाईया दी हैं।
आलिया भट्ट जिनकी बड़ी बहन पूजा भट्ट की फिल्म जिस्म के सीक्वल यानी जिस्म 2 से सन्नी लियोन ने बॉलीवुड में अपनी एंट्री की है ने सन्नी लियोन को ट्विटर पर जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा सन्नी लियोन को उनके जन्मदिन की हार्दिक बधाईयां। भगवान करे कि उनका करियर हिट गानों और फिल्मों से भरा रहे। आशा है कि सन्नी लियोन आगे बढ़ती रहेंगी। इसके अलावा तुषार कपूर ने जिन्होंने हाल ही में एकता कपूर की फिल्म शूटआउट एट वडाला के एक आइटम सॉंग लैला तेरी ले लेगी में सन्नी लियोन के साथ परफॉर्म किया है ने भी सन्नी को बधाईया देते हुए ट्वीट किया है हमारे जमाने की लैला यानी सन्नी लियोन को जन्मदिन की हार्दिक बधाईयां।

बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक सुधीर मिश्रा ने ट्वीट किया और लिखा आज श्री श्री रविशंकर और सन्नी लियोन दोनों का जन्मदिन है। एक दुनिया भर में आर्ट ऑफ लिविंग का प्रचार करते हैं और दूसरी जिंदगी की कॉमर्स का प्रचार करती है। सन्नी लियोन के सभी फैन्स आज काफी उत्साहित हैं और सभी सन्नी लियोन को अपनी अपनी तरह से जन्मदिन की बधाईयां दे रहे हैं। सभी ने सन्नी को दुआ दी है कि उनका आने वाला सफर सफलता से परिपूर्ण होगा और वो एक दिन बॉलीवुड की अच्छी एक्ट्रेस बनेंगी।


Click it and Unblock the Notifications