..................... Sunny Leone trolled for wearing a bikini in Navratri - Hindi Filmibeat

सनी लियोन ने डाली बिकीनी में तस्वीर, लोगों ने कहा - नवरात्रि पर बनो संस्कारी

सनी लियोन को इस देश में काफी इस्तेमाल किया गया है। लेकिन दिक्कत ये है कि इन सारी चीज़ों का ठीकरा भी वापस उन्हीं पर फोड़ दिया जाता है। अब जैसे आजकल सनी लियोन अपने परिवार के साथ छुट्टियां मना रही हैं। ऐसे में किसी को कोई फर्क नहीं पड़ना चाहिए। इस बीच सनी लियोन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर डाली। इस तस्वीर में सनी ने बिकीनी पहनी हुई है।

बस फिर क्या था इंटरनेट पर आ गई बाढ़। सबने सनी लियोन को क्लास देना शुरू की। सबका कहना था कि कम से कम नवरात्रि का तो लिहाज़ कर लेती। वैसे जिन्हें नहीं पता हो, सनी लियोन गूगल पर सर्च की जाने वाली सबसे चर्चित महिला हैं। वहीं भारत में उन्हें नवरात्रि के समय पर भी काफी सर्च किया जाता है।

sunny-leone-trolled-wearing-bikini-in-navratri

वैसे जितनी बिंदास सनी लियोन खुद हैं, इसमें कोई दो राय नहीं है कि वो जल्दी ही इस बात का जवाब ज़रूर देंगी। लेकिन फिलहाल तो वो परिवार के साथ छुट्टियां मनाने में बिज़ी हैं। सनी लियोन और उनके पति डैनियल वेबर ने हाल ही में एक बच्ची गोद ली और उसका नाम रखा निशा कौर वेबर।

इसके बाद सरोगेसी से सनी और डैनियल दो जुड़वा बेटों के माता पिता बने। फिलहाल पांच का ये परिवार एक साथ छुट्टियां मना रहा है। एक इंटरव्यू में सनी लियोन ने साफ कहा था कि उन्होंने जीवन में कुछ गलत नहीं किया है लेकिन बॉलीवुड है कि उनके साथ ज़बर्दस्ती किए जा रहा है। देखिए उनके सबसे बोल्ड और सच्चे स्टेटमेंट -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X