रात को मुंह छिपाकर सनी लियोनी ने किया ऑटो राइड, कैमरा को देख चौंका ड्राइवर VIDEO
एक्ट्रेस सनी लियोनी हमेशा से ही अपने बोल्ड तस्वीरों और वीडियो के कारण चर्चा में रही हैं। लेकिन इस बार उनके खबरों में छा जाने की वजह काफी दिलचस्प है। हाल ही में सनी लियोनी मुंबई की सड़कों पर ऑटो रिक्शा में नजर आईं। कैमरे ने तो उन्हें पकड़ लिया लेकिन ऐसा मालूम होता है कि ऑटो ड्राइवर ये नहीं पहचान पाया कि आखिर वह किसे अपने रिक्शा में बैठाकर गाड़ी चला रहा है। सनी लियोनी ने कोरोना वायरस के कारण अपने चेहरे को स्कार्फ से पूरी तरह से ढक कर रखा था। ऐसे में किसी का भी सनी लियोनी को पहचानना मुश्किल था।
लेकिन पैपराजी के कैमरे से कोई भी सेलिब्रिटी बच नहीं सकता। फोटोग्राफर्स आखिरकार ये पहचान ही लेते हैं कि आखिर मास्क के पीछे कौन सा स्टार छिपा हुआ है। सनी लियोनी ने देर रात अपनी गाड़ी और कार को अनदेखा करते हुए रिक्शा से राइड लेना पसंद किया। जिसके बाद कैमरे में उन्हें कैद किया गया।
इसका वीडियो भी काफी तेजी से देखा जा रहा है। साथ ही सनी लियोनी के फैंस भी इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। सनी इस वीडियो में कैजुअल लुक में नजर आ रही हैं। सनी ने चेक ट्राउजर के साथ व्हाइट टॅाप एंड पीच कलर की जैकेट पहनी हुई थी। अगर आप ध्यान से इस वीडियो को देखेंगे तो रिक्शा ड्राइवर का रिएक्शन देख ये कहा जा सकता है कि उसे इस बात का जरा सा भी नहीं पता था कि वह सनी लियोनी को ऑटो राइड में लेकर आया है।

फैंस इसी बात पर जमकर कमेंट वीडियो के नीचे देख रहे हैं। विरल भयानी ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है। वैसे रिक्शा में ट्रैवल करना सनी लियोनी के लिए नया नहीं है। वह इससे पहले भी इसका सहारा ले चुकी हैं। सनी लियोनी वेकेशन के बाद परिवार के साथ फिर से मुंबई लौट आयी हैं। यहां पर उन्होंने अपने काम और नए प्रोजेक्ट की शुरुआत भी कर दी है। चलिए आपको वीडियो दिखाते हैं..


Click it and Unblock the Notifications











