जिस्म 2 नहीं चली तो क्या रागिनी एमएमएस 2 अभी बाकी है!

अब सन्नी लियोन एक बार फिर से एक बड़े प्रोडक्शन कंपनी के साथ मिलकर 'रागिनी एमएमएस 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं। सन्नी लियोन अपनी इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं और अपना ये उत्साह उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिये अपने फैन्स के साथ बांटा है। उन्होने लिखा है हमेशा की तरह इस बार भी मुंबई में काफी अच्छा वक्त गुजरा। 'रागिनी एमएमएस 2' की शूटिंग शुरु हो रही है। मैं बहुत उत्साहित हूं। आप सभी के लिए नये साल पर एक शानदार ट्रीट मेरी तरफ से।
इससे पहले सन्नी ने अपने ट्वीट में लिखा था 'रागिनी एमएमएस 2' की शूटिंग की तैयारियां चल रही हैं और मैं बहुत उत्साहित हूं। मुझे यकीन नहीं हो रहा कि मैं एक बड़ी कंपनी के साथ एक बार फिर से काम कर रही हूं।" खैर अब रागिनी एमएमएस 2 सन्नी की दूसरी होप है। इस फिल्म से सन्नी को अपनी एक्टिंग का हुनर लोगों को दिखाना है। वैसे भी इस फिल्म को निर्देशक सन्नी के नाम से भुनाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें भी पता है कि भारत जैसे देश में जहां सन्नी लियोन को सबसे ज्यादा सर्च किया जाता है वहां सन्नी के नाम से ही फिल्म बिक सकती है। लेकिन सन्नी के लिए ये किसी चुनौती से कम नहीं होगा कि सन्नी खुद के जिस्म के बल पर नहीं बल्कि खुद की एक्टिंग के बल पर लोगों को सिनेमाहॉल तक खींच ले आएं। लेकिन ये चुनौती काफी मुश्किल है। ऑल दी बेस्ट सन्नी।


Click it and Unblock the Notifications