जस्टिन बीबर के साथ होगा सनी लियोन का धमाल..आप भी हो जाइए तैयार
जस्टिन बीबर अपने 'Purpose World Tour' के दौरान वरुण धवन, आलिया भट्ट के अलावा सनी लियोन के साथ भी परफॉर्म कर सकते हैं।
अगर आप जस्टिन बीबर के फैन हैं और उनके परपस वर्ल्ड टूर का इंतजार कर रहे हैं तो हम आपकी एक्साइटमेंट थोड़ी और बढ़ा देते हैं। अब ये तो आपको भी पता होगा कि जस्टिन बीबर के साथ वरुण धवन, आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी परफॉर्म करने वाले हैं।
[आलिया भट्ट को मिली जान से मारने की धमकी..50 लाख की डिमांड]
अब ताजा खबर ये आ रही है कि जस्टिन बीबर के साथ परफॉर्म करने वालों में सनी लियोन का भी नाम जुड़ गया है। जी हां ये लगभग फाइनल है कि सनी लियोन भी जस्टिन बीबर के साथ परफॉर्म करेंगी। सनी लियोन का नाम इस लिस्ट में जोड़ा जाना बिल्कुल भी हैरत की बात नहीं है क्योंकि वो भारत और विदेशों में जाना माना नाम है।

इन सेलेब्स अलावा भी कई और सेलिब्रेटी जस्टिन बीबर के कॉन्सर्ट में शामिल हो सकते हैं। कॉन्सर्ट के आयोजक पूरी कोशिश कर रहे हैं कि बॉलीवुड के और भी जाने माने नाम इस कंसर्ट में शामिल हो।
आपको बता दें 'Purpose World Tour' की वजह से मई में जस्टिन बीबर मुंबई आएंगे। जस्टिन बीबर की भारत में अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है और जब से खबर आई है उनके फैन्स उनका इंतजार कर रहे हैं ।


Click it and Unblock the Notifications











