ऎश्वर्या राय को टक्कर देने मैदान में उतरी बेबी डॉल सनी लियोन
मुंबई। अपनी अदाओं से सबको क्लीन बोल्ड करने वाली बॉलीवुड की बेबी डॉल गर्ल सनी लियोनी अब नए अवतार में नजर आएगी। अब तक हॉट अंदाज में दिखने वाली सनी लियोनी अपने फैंस को चौकाने वाली है। खबरों के मुताबिक सनी लियोनी जल्द ही एश्वर्या राय की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के गाने ढोली तारो पर ठुमके लगातीं नजर आएंगी।

खबरों की माने तो सनी अभिनेता-निर्देशक बॉबी खान की आने वाली फिल्म लीला में एश्वर्या राय के इसी गाने पर ठुमके लगाएंग। दरअसल इस फिल्म सनी एक राजकुमारी का रोल निभा रहीं हैं। 'हम दिल दे चुके सनम' में इस गाने में डांस कर एश्वर्या ने लोगों का दिल जीत लिया था। अब सनी इस गाने को कैसे निभाती है ये देखने वाली बात होगी। इस गाने के शूट के लिए राजस्थान की लोकेशन को फाइनल किया गया है।
फिल्म के प्रोड़्यूसर भूषण कुमार अपनी सभी फिल्मों के गानों को रिवाइज़ कर रहे रहे हैं जिन्हें वो इस फिल्म में डाल सके। लेकिन खबरों की माने तो सनी लियोनी के इस गाने की कुछ शूटिंग राजस्थान में पूरी भी हो चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications











