न्यू ईयर ईव पर दिल्ली में फेवीकॉल लगायेंगी सन्नी लियोन
नई दिल्ली। नये साल की पूर्व संध्या की तैयारियां दुनिया भर में हो चुकी है। 2013 के स्वागत के लिये देश भी तैयार है और ऐसे में दिल्ली पीछे रह जाये, हो ही नहीं सकता। इस साल 31 दिसंबर की रात दिल्लीवासी अपने-अपने चहेतों की फोटो सीने से लगाकर डांस करेंगे और फोटो पर फेवीकॉल लगायेंगी सन्नी लियोन।
जी हां जिस्म 2 से अपना कररियर शुरू करने वाली सन्नी लियोन अपना पहला लाइव डांस शो दिल्ली में 31 दिसंबर की रात को करेंगी। यह शो होटल ललित में होगा। होटल में न्यू ईयर सेलेब्रेशन के टिकट तेजी से बिक रहे हैं। पास भी जमकर बांटे जा रहे हैं। कार्यक्रम का आयोजन स्टूडियो 169 कर रहा है। स्टूडियो की शिल्पी गुप्ता ने बताया कि सन्नी लियोन यहां अपने डांस शो के साथ 2013 का आगाज़ करेंगी। इस मौके पर महिला डीजे कैरी अपनी धुनों पर लोगों में जोश भरेंगी।
दिल्लीवासियों के लिये यह भले ही आम खबर हो, लेकिन सन्नी लियोन के लिये काफी महत्वपूर्ण। क्योंकि उन्होंने अपनी अगली फिल्म रागिनी एमएमएस 2 का प्रोमोशन अभी से शुरू कर दिया है। अब वो जहां जाती हैं, इसी फिल्म की बात करती हैं। रागिनी एमएमएस को हिट कराना है तो सन्नी को लोगों के करीब तो जाना ही होगा। क्योंकि किसी हर बार सिर्फ जिस्म की बदौलत हिट होना आसान नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications
