रागिनी एमएमएस 2 के लिये लेस्बियन बनीं सन्नी लियोन
एडल्ट स्टार सन्नी लियोन इस समय अपने ट्वीट की वजह से विवादों से घिरी हुई हैं। लेकिन जल्द ही विवाद का निपटारा करके वो एक हॉट सीन देने वाली हैं। वो सीन किसी पुरुष के साथ नहीं, बल्कि एक महिला के साथ होगा। जी हां सन्नी लियोन एक लेस्बियन सीन देने वाली हैं। यह सीन फिल्माया जायेगा उनकी आने वाली फिल्म रागिनी एमएमएस 2 के लिये।
एकता कपूर की फिल्म रागिनी एमएमएस 2 में सन्नी लियोन कई हॉट सीन देंगी इस बात की तो चर्चा पहले से है। लेकिन अब चर्चा आ रही है कि उनके कुछ कामुक सीन लड़की के साथ होंगे। लड़की है टीवी कलाकार संध्या मृदुल। संध्या इस सीन के लिये तैयार हो गई हैं। असल में यह सीन पहले अभिनेत्री ऋचा चढ्ढा को करना था, लेकिन अब उनकी जगह संध्या को लिया गया है। खबर है कि संध्या ने हाल ही में सन्नी के साथ कुछ किसिंग सीन की शूटिंग भी की है।
बालाजी मोशन पिक्चर्स के सीईओ तनुज गर्ग ने एक अखबार को दिये गये इंटरव्यू में बताया कि संध्या-सन्नी के किस काफी कामुक होंगे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा है कि सीन में कहीं अश्लीलता नहीं परोसी गई है। खैर बिना अश्लीलता के कामुक सीन को कैसे फिल्मायेंगे यह तो एकता ही तय करेंगी। हम आपको बता दें कि यह फिल्म 10 मई को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications












