सनी डर गये सन्नी से!
बॉलीवुड में भट्ट कैंप की फिल्म 'जिस्म 2' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली सन्नी लियोन आजकल काफी डिमांड में हैं। हर एक निर्देशक और निर्माता उन्हें अपनी फिल्म में लेना चाहता है। सभी को ये लगता है कि शायद सन्नी को देखने के बहाने लोग उनकी फिल्म को देखने सिनेमाहॉल तक खिंचे चले आएंगे। लेकिन जहां तक बात है बॉलीवुड के सफल एक्टरों की तो ये एक्टर अभी भी सन्नी के साथ काम करने से हिचकिचाते हैं। शायद उन्हें लगता है कि कहीं सन्नी के आगे लोग उन्हें ना अपेक्षित कर दें। कुछ ऐसे ही डर के शिकार हुए हैं सनी देओल।
खबर है कि अनिल शर्मा अपनी आने वाली फिल्म सिंग साहेब दि ग्रेट के लिए सन्नी लियोन से एक आइटम सांग कराना चाहते हैं लेकिन फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे सनी देओल सन्नी के साथ काम करने को तैयार ही नहीं। अब इसकी वजह क्या है ये या तो सनी खुद जानते हैं या फिर निर्माता अनिल शर्मा। अनिल का कहना है कि सन्नी उनकी बहुत अच्छी दोस्त हैं और वो उनकी फिल्म में आइटम सांग जरुर करेंगी। साथ ही वो ये भी कह रहे हैं कि सनी देओल को सन्नी के साथ फिल्म करने में कोई आपत्ति नहीं है। सनी ऐसे कलाकार नहीं हैं जो किसी और कलाकार को लेकर कोई गलत सोच रखें।

खबर तो ये भी आ रही है कि सन्नी भी अब इस फिल्म से कम पैसे मिलने की वजह से अलग हो रही हैं। लेकिन अभी तक इस बात पर कोई भी कमेंट नहीं कर रहा है। फिल्हाल ऐसा हो सकता है कि सनी सन्नी के साथ काम करने को इसलिए राजी नहीं हैं क्योंकि सनी देओल और सन्नी लियोन के नाम का पहला शब्द एक ही है और सन्नी के बॉलीवुड में आने के बाद सन्नी और सनी को लेकर काफी मजाक उड़ाया गया कई चुटकुले बनाए गये। अब सनी नहीं चाहते कि उनके नाम को लेकर और मजाक बने। साथ ही दोनों सनी अगर एक ही फिल्म में दिखे तो ये तय करना मुश्किल होगा कि आखिर किस सनी को देखने लोग सिनमाहॉल तक आए? इन्हीं सब बातों को लेकर सनी काफी परेशान हैं और बार बार कह रहे हैं अशरफ अली ये कौन सी साज़िश रच रहे हो मेरे खिलाफ!


Click it and Unblock the Notifications











