VEERMADEVI...सनी लियोन इस तमिल फिल्म में बनेंगी वीरमादेवी...पोस्टर रिलीज़
Recommended Video

सनी लियोन की अगर बात करें तो उनका नाम सुनकर ही लोग उनकी फिल्मों के लिए खिंचे चले जाते है। सनी लियोन बॉलीवुड की हॉटेस्ट अभिनेत्रियों में से एक है। आपको बता दें कि काफी दिनों से फिल्मों से दूर रहने वाली सनी लियोन अब एक तमिल फिल्म करने जा रही है जिसका नाम वीरमादेवी है।
वीरमादेवी का पहला पोस्टर सनी लियोन ने रिलीज कर दिया है जिसके बाद वो ट्विटर पर ट्रेंड करता हुआ दिखाई दे रहा है। इस फिल्म को ऐतिहासिक तरह से बनाया जा रहा है और इसको पोंस स्टेफिन प्रोड्यूस कर रहे है। इस फिल्म में सनी लियोन लीड रोल में होंगी और वीरमादेवी का किरदार निभाती नजर आएंगी।

इस पोस्टर को जब सनी ने रिलीज किया तो इसमें तमिल भाषा में वीरमादेवी लिखा हुआ दिख रहा है। आपको बता दें कि इस फिल्म को तमिल के साथ साथ और भी कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। अब जब सनी पहली फिल्म में लीड रोल में आ रही है तो उनके फैंस को इस फिल्म का बेसब्री इंतजार तो होगा ही।


Click it and Unblock the Notifications