सनी लियोन ने बताया कैसा रहा शाहरुख-सलमान के साथ एक्सपीरियंस
सनी ने हाल ही में शाहरुख खान और सलमान खान के साथ काम करने पर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है।
शाहरुख खान की फिल्म रईस में सनी लियोन ने लैला मैं लैला गाने पर आइटम नंबर किया है। ये फिल्म आज रिलीज़ हो चुकी है और इसे लोगों का मिक्स रिएक्शन देखने को मिल रहा है। सनी ने फिल्म का प्रचार शाहरुख खान के साथ मुंबई से लेकर दिल्ली तक ट्रेन में सफर कर के किया है।
''रईस देखने से बेहतर.. ऋतिक की काबिल दोबारा देख लूंगा...''
सनी ने हाल ही में शाहरुख खान और सलमान खान के साथ काम करने पर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है। सनी ने बताया कि वो शुरुआत में तो इस दोनों के साथ काम करने पर काफी नर्वस हुई थीं। लेकिन वो काफी विनम्र हैं और दोनों से मिलकर काफी अच्छा लगा।

शाहरुख खान के बारे में सनी ने बताया कि हमारे बीच काफी अच्छी अच्छी बातें हुईं। वो वाकई में काफी विनम्र और सभी के साथ काफी अच्छे से पेश आने वाले इंसान हैं। मुझे उनसे मिलकर काफी अच्छा लगा। सनी ने बताया कि शाहरुख हमेशा ही मज़ाक करते रहते हैं।
वहीं सलमान खान और उनके भाई अरबाज़ खान के बारे में सनी ने बताया कि वो दोनों भी काफी बेहतरीन इंसान हैं। सनी लियोनी और अरबाज़ खान आने वाली फिल्म 'तेरा इंतज़ार' की शूटिंग में व्यस्त हैं।


Click it and Unblock the Notifications