सनी लियोनी का दर्दनाक खुलासा, अवॉर्ड्स शो से बायकॅाट किया, 21 साल की उम्र में मेरे साथ ये हादसा हुआ
सनी लियोनी ने हिंदी सिनेमा में खुद को बतौर एक्ट्रेस स्थापित किया है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सनी लियोनी ने अपनी जिंदगी के एक ऐसे राज से पर्दा उठाया है जो उनके करियर को साफ तौर पर बयान करता है। सनी लियोनी ने बताया है कि कैसे करियर की शुरुआत में उन्हें अवॉर्ड्स शो से बायकॅाट कर दिया गया।
इस वीडियो में सनी लियोनी ने बताया है कि उन्हें उम्र के शुरुआती पड़ाव पर केवल नफरत भरे ईमेल मिले हैं। साथ ही लोगों के कई तरह के बुरे कमेंट का सामना भी करना पड़ा।

सनी लियोनी ने बताया है कि जिंदगी के उस दौर से बाहर आने के बाद वह अपनी जिंदगी के नए पड़ाव को जी रही हैंं। सनी लियोनी ने एक वीडियो शेयर कर अपनी आपबीती बताई है। सनी ने बताया है कि कैसे उनके लिए खुद को मजबूती के साथ खड़ा करना कितना मुश्किल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











