सन्नी को मिली डेढ़ करोड़ की फिल्म!
बिग बॉस के जरिये भारत में कदम रखने वाली पोर्नस्टार सन्नी लियोन के बारे में हमेशा कहा जाता है कि उन्हें खुदा ने कुछ ज्यादा ही फुरसत से नवाजा है लेकिन यहां हम आपको बताना चाहेंगे कि सन्नी के पास केवल नैसर्गिक सुंदरता ही नहीं है बल्कि वो अपने बैंक-बैलेंस और मीठी जुबान के लिए भी जानी जाती हैं। दूसरे शब्दों में अगर यह कहा जाये कि सन्नी के पास सुंदर शरीर के साथ खूब सारा पैसा और चीनी की तरह मीठा स्वभाव है तो गलत नहीं होगा।
खबर है कि सन्नी ने तीसरी फिल्म साइन की है जिसमें कन्नड़ प्रोडयूसर के. मांजू ने अपनी पहली हिंदी फिल्म भी शामिल है। फिलहाल सन्नी इन दिनों एकता कपूर की फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' में काम कर रही हैं जिसके लिए उन्होंने कपूर कैंप से भारी पैसा बटोरा है कुछ ऐसी ही खबर के मांजू की फिल्म को लेकर भी है लेकिन के. मांजू ने सन्नी को कितनी फीस दी हैं, इसका खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि सन्नी को डेढ़ करोड़ में साइन किया गया है। फिलहाल फिल्म की शूटिंग सन्नी अगले साल करेंगी। मांजू ने यह भी संकेत दिया है कि उनकी फिल्म को हिंदी के साथ-साथ कन्नड़ में भी बनाया जाएगा।
आपको जानकर हैरत होगी कि सन्नी के पास करीब 1.5 करोड़ डॉलर की संपत्ति है। सन्नी अमीर पोर्न स्टारों में लिस्ट में शामिल हैं। भले ही बॉलीवुड में उनका पहला कदम असफल रहा हो लेकिन मायानगरी में उनको साइन करने के लिए होड़ मची हुई है। देखते हैं यह होड़ कब तक कायम रहती है।


Click it and Unblock the Notifications












