Cannes 2023 में सनी लियोन का कातिलाना फर्स्ट लुक, वन-शोल्डर सैटिन ड्रेस में दिखीं कमाल- PICS

Sunny Leone stuns with her first look at Cannes 2023 wearing one-shoulder satin dress

Sunny Leone at Cannes 2023: मॉडल और बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन ने अपनी पहली लुक के साथ ही कान्स फिल्म फेस्टिवल में धूम मचा दी है। इवेंट से उनके पहले लुक ने सभी को आकर्षित किया है। वह पावर और कॉन्फिडेंस से भरपूर लगी हैं।

बॉलीवुड की दुनिया में खुद को मजबूती के साथ स्थापित करने के बाद, सनी लियोन अब कान्स जैसे ग्लोबल मंच तक पहुंच चुकी हैं। जो कि जाहिर तौर पर एक बड़ी उपलब्धि है। कान्स सनी लियोन के लिए इस साल की सबसे खास बातों में से एक है। अपने शानदार लुक्स और आकर्षित व्यक्तित्व के साथ, सनी निश्चित रूप से कान्स में एक छाप छोड़ेंगी।

सनी लियोन का पहला लुक रेड कार्पेट पर जीत हासिल करने के उनके अटूट आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प को दर्शाता है। उन्होंने डिजाइनर मारिया कोखिया की आकर्षक वन-शोल्डर मॉस ग्रीन साटन ड्रेस पहनी है, जिसमें उनके मिड्रिफ और थाय-हाई स्लिट पर स्ट्रैटेजिक कट्स हैं। आउटफिट पूरी तरह से उनके पहनावे में ग्लैमर का छाप जोड़ती है।

अपने शानदार आउटफिट के साथ, सनी ने फ्लाविया वेटोरसो के ईयररिंग्स पहने हैं। कान्स में गर्मियों के मूड को देखते हुए, सनी ने बाल खुले छोड़े हैं और हल्के ग्लैम मेकअप का चुनाव किया है।

गौरतलब है कि सनी लियोनी की फिल्म 'कैनेडी' को कान्स फिल्म फेस्टिवल में एक प्रतिष्ठित मिडनाइट स्क्रीनिंग के लिए चुना गया है, जिससे यह सम्मान पाने वाली यह एकमात्र भारतीय फिल्म बन गई है। निर्देशक अनुराग कश्यप की फिल्म कैनेडी में सनी लियोन मुख्य किरदार निभा रही हैं। उनके साथ दिखेंगे राहुल भट्ट। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज हुआ, जिसे काफी पसंद किया गया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X