सनी लियोनी ने किया कंगना रनौत के गाने पर जबरदस्त डांस, वीडियो वायरल
एक्ट्रेस सनी लियोनी अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। वह कई मजेदार पोस्ट ऑफिशियल सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। अब सनी लियोनी ने पति संग डांस वीडियो शेयर किया है। उनका ये जबरदस्त पोस्ट जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सनी लियोनी इस वीडियो में पति डेनियल वेबर संग कंगना रनौत के साथ लंदन ठुमकदा पर नाचती नजर आ रही हैं। दोनों पति पत्नी जमकर इस वीडियो में ठुमके लगाते दिख रहे हैं। फैंस को ये मजेदार वीडियो काफी पसंद आ रहा है। एक घंटे से कम वक्त में 5 लाख से ज्यादा लोग इसे देख चुके थे।

सनी लियोनी अक्सर इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो वीडियो पोस्ट करती हैं। कभी अपने प्रोजेक्ट्स की जानकारी शेयर करती हैं तो कभी अपने फोटोशूट को शेयर करती हैं। सनी लियोनी के इंस्टाग्राम पर 45.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
बता दें सनी लियोन सलमान खान के शो बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैं। पॉर्न इंडस्ट्री छोड़ने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री की। बिग बॉस से वह इतनी पॉपुलर हुईं कि उन्हें कई फिल्मों के ऑफर मिलने लगे।
सनी लियोनी ने अपने बॉलीवुड डेब्यू की शुरुआत पूजा भट्ट की फिल्म जिस्म 2 से की थी। इसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आईं और अब वह जल्द ही साउथ फिल्मों में डेब्यू करने जा रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











