लेमन जूस बेचने का किया काम, पैसे कमाने के लिए इस हसीना ने हर हद की पार, बोलीं- मैं इंडिपेंडेंट बनना चाहती थी..

Sunny Leone Struggle Story: आज के वक्त में सनी लियोन बॉलीवुड के टॉप एक्ट्रेस बन चुकी है और उनका जलवा हर तरफ छाया रहता है। लेकिन एक वक्त पर वह पोर्न इंडस्ट्री में काम करती थी। लेकिन वहां से बाहर निकाल कर बिग बॉस 9 में उन्होंने कदम रखा और बाद में कई सारी बॉलीवुड की बेहतरीन फिल्मों में भी काम किया।
इतना ही नहीं आपको बता दें कि सनी लियोन अभी के वक्त में भारत में ही सेटल हो चुकी हैं और एक बिजनेसवुमेन भी बन गई है। अभी के वक्त में वह करोड़ों की कमाई करती हैं। लेकिन एक वक्त था जब बेहद ही छोटी सी उम्र में उन्होंने काम करना शुरू कर दिया था।
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सनी लियोन ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बात की थी। जहां पर उन्होंने बताया था कि कनाडा में रहने के बावजूद भी उन्होंने तंगी का सामना किया। पिंक विला के साथ इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने कहा कि "मैं पढ़ाई में हमेशा से कमजोर रही थी। माता-पिता के पास वक्त नहीं था कि वह मुझ पर ध्यान दें। मेरा होमवर्क करवा पाए। वह दिन-रात काम करते रहते थे।"
सनी लियोन ने आगे बात करते हुए कहा कि "मैं रोज उनसे दिन में एक बात जरूर सुनती थी कि इंडिपेंडेंस बनो। इसीलिए मैंने अपने जीवन में जो भी किया है वह सिर्फ पैसे कमाने के लिए किया है। मैं इंडिपेंडेंट बनना चाहती थी। मैं पैसे कमाना चाहती थी। लेकिन कभी भी मैंने पैसों के लिए मेनिफेस्टो नहीं किया लेकिन यह जरूर सोचा कि एक दिन अपना बिजनेस जरूर करूंगी।"
अभिनेत्री में इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "जब मैं बहुत छोटी थी तो हर एक दरवाजे पर जाकर कुछ ना कुछ बेचा करती थी। मुझे लोग नफरत करने लगे कि ये तो फिर से वापस आ गई। मैंने बर्फ हटाने का भी काम किया है। लेमन जूस बेचा है या फिर जो भी कर सकती थी पैसा कमाने के लिए वो सब किया। मैं तब सिर्फ 6 7 साल की थी।"
सनी लियोन ने आगे बात करते हुए कहा कि "मुझे इतना पैसा नहीं मिलता था लेकिन अपनी चाकलेट और कैंडीज काम है जुगाड़ कर लिया करती थी। मुझे बहुत ही छोटी उम्र में यह एहसास हो गया था कि हार्ड वर्क करूंगी तो पैसा कमा पाऊंगी।" एक्ट्रेस ने बताया कि उनके माता-पिता का इस दुनिया को अलविदा कह देना उनके लिए काफी दर्द भरा था।


Click it and Unblock the Notifications











