Sunny Leone ने शुरु की तैयारी अपनी अगली फिल्म की, सोफे पर स्क्रिप्ट के साथ बैठी यूं शेयर की लेटेस्ट फोटो

By Filmibeat Desk
sunny-leone-starts-preparing-for-her-next-project-shares-her-photo-with-new-script

Sunny Leone Upcoming Films: सनी लियोन इन दिनों बैक टू बैक फिल्मों में व्यस्त हैं। एक्ट्रेस को हाल ही में फिल्म 'कैनेडी' के लिए फ़िल्म फेस्टिवल सर्किट में उनकी परफॉरमेंस के लिए काफी सराहना मिल रही है। यही नहीं कान्स फ़िल्म फेस्टिवल में ग्लोबल ऑडियंस ने फ़िल्म के सम्मान में 7 मिनट का लंबा स्टैंडिंग ओवेशन भी दिया।

वहीं, कैनेडी की सफलता के बाद अब सनी अपने अगले प्रोजेक्ट की ओर बढ़ चुकी हैं, जिसकी झलक उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर दिखाई है।

स्क्रिप्ट के साथ शेयर की तस्वीर

सनी लियोन ने कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर अपने अगले प्रोजेक्ट की स्क्रिप्ट को पढ़ते हुए अपनी एक फोटो शेयर की है। जिसके कैप्शन में वह लिखतीं हैं "दैट इज वन ह्यूज स्क्रिप्ट.. गोइंग टू बी ग्रेट.."

जैसी ही सनी ने इंस्टाग्राम पर अपनी यह पोस्ट शेयर की, फैंस के बीच सनी के आगामी प्रोजेक्ट को लेकर कयास लगाए जाने लगे। बता दें, इन दिनों सनी सिर्फ हिंदी ही नहीं, बल्कि साउथ की फिल्मों में भी काम कर रही हैं।

जहां क्रिटिक्स को कैनेडी में सनी लियोनी का चार्ली का किरदार पसंद आया, वहीं सिनेमाप्रेमी भारत में इसकी रिलीज़ की राह देख रहे हैं। 'कैनेडी' राहुल भट और सनी लियोन अभिनीत, अनुराग कश्यप द्वारा लिखित और निर्देशित फ़िल्म है। कैनेडी के अलावा उनके पास पाइपलाइन में कई प्रोजेक्ट्स हैं, जिससे वह बतौर एक्ट्रेस अपने टैलेंट को एक बार फिर दर्शकों के सामने लाएंगी।

More from Filmibeat

Read more about: sunny leone
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X