'मस्तीजादे' में मस्ती का डबल डोज जानिए कैसे?
एक बार फिर से आपके सामने एकता कपूर मस्ती का डबल डोज लेकर आ रही हैं फिल्म 'मस्तीजादे' के जरिये। जिसमें सेक्सी सन्नी लियोन बतौर आयटम गर्ल नहीं बल्कि बतौर अभिनेत्री अपने हु्स्न के जलवे बिखेरते नजर आयेंगी। फिल्म एक सेक्स कॉमेडी होगी जिसे कि और चटखदार बनाने के लिए फिल्म में सन्नी लियोन का डबल रोल रखा गया है। फिल्म में हीरो तूषार कपूर और वीरदास होंगे।
फिल्म 'मस्तीजादे' में सन्नी का डबल रोल
फिल्म का निर्माण एकता कपूर करेंगी तो वहीं 'मस्तीजादे' का निर्देशन मिलाप जावेरी कर रहे हैं। वह 'एक विलेन' और 'ग्रैंड मस्ती' सरीखी फिल्मों की पटकथा लिख चुके हैं।
Pics: सन्नी की हॉट अदाएं
अपनी फिल्म के बारे में सन्नी लियोन ने ही ट्विटर पर लिखा है। सन्नी ने ट्विट किया है , "भगवान मेरी नई फिल्म को आशीर्वाद दें! और अगर मेरे माता-पिता मुझे देख रहे हैं, तो कृपया इस नई फिल्म परियोजना को अशीर्वाद दें। 'मस्तीजादे' फिल्म।"
सन्नी की पिछली हिट फिल्म रागिनी एमएमएस 2 एकता कपूर की ही थी। एक बार फिर से सन्नी लियोन को एकता ने अपनी फिल्म में मौका दिया है। देखते हैं कि इस बार सन्नी क्या कमाल करती है?
आईये डालते हैं हॉट सन्नी लियोन की तस्वीरों पर एक नजर..


Click it and Unblock the Notifications